Baleno का नया मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च

देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी बहुत जल्द भारतीय बाजार में नए मॉडल की Baleno दिखाई देने वाली है। आपको बता दें कि मारूति सुजुकी की Baleno ने 24 जनवरी से अपनी प्रीमियम हैचबैक की पहली इकाई के प्रोडक्शन की शुरूआत कर चुकी है।

अभी नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

जहां जानकारी के अनुसार 2022 Baleno कार की बुकिंग 1 फरवरी के दिन से सभी नेक्सा डीलरशिप के साथ ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो सकती है। हालांकि, 10 फरवरी के दिन इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। वहीं, अभी इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर कंपनी की तरफ से ना ही बुकिंग की मिली है और ना ही लॉन्च होने की प्राप्त हुई है।

नए मॉडल के साथ आ सकता है नया कलर

वहीं, नई Baleno तमाम प्रकार के फीचर्स से लैस भी हो सकती है। इसकी प्रमुख हाईलाइट्स में फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फ्रंट और रियर बम्पर, और टेललाइट्स को भी अपडेट किया जा सकता है। दरअसल, इस समय बाजार में नेक्सा ब्लू, मैटेलिक प्रीमियम सिल्वर, मैग्मा ग्रे, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और पर्ल फीनिक्स रेड कलर में आ रही है। तो ऐसे में कोई नया कलर भी नए मॉडल के साथ आ सकता है।

टेक्नोलॉजी से लैस रहती है गाड़ियां

हालांकि, मारुति सुजुकी कंपनी की बात करें तो एक से बढ़कर एक गाड़ियां बाजार में लॉन्च हो रही है। जो लोगो को खूब भा भी रही है। वहीं, गाड़ियों को आज की टेक्नोलॉजी से लैस बनाया जा रहा है। मारूति सुजुकी की गाड़िया माइलेज भी अच्छे प्रकार की देती है। जहां सभी कारों में तमाम तरह कलर भी उपलब्ध रहते है। जहां इस समय भारतीय बाजार में मारुति के तमाम गाड़ियों के मॉडल देखने को मिल रहे है। वहीं, आज के युग की जेनरेशन आज की टेकनोलॉजी को देखते हुए कारें ज्यादा पसंद कर रही है। जो तमाम फीचर्सों से लैस भी रहती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER