हम जानते है कि हमारी लाइफस्टाइल में सेहतमंद जिंदगी के लिए डाइट और एक्सरसाइज का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हममें से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जो जिम जाकर खुद को फिट रखना ज्यादा पसंद करते है, लेकिन यदि आप जिम जाना पसंद नहीं करते और घर में रहकर ही अपने आप को फिट रखना चाहते है, तो कुछ आसान से टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बिना जिम जाएं घर पर ही फिट रह सकते हैं।
इस चीज के साथ करे सुबह की शुरूआत
अगर आप सुबह की शुरूआत यदि दूध वाली चाय के साथ करते हैं, तो इसे तुरंत छोड़ दें। इसकी जगह आप सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी में नींबू के साथ करें। इसके अलावा आप जीरे के पानी से भी सुबह की शुरूआत कर सकते है। ये डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके शरीर को अंदर से साफ करके आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करेगा।
सुबह का नाश्ता ना करे अनदेखा
यदि आप पतले होने के लिए सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, तो ये बिल्कुल भी न करें। हेल्दी लाइफ और फिटनेस के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए। ख्याल रखें नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड्स अच्छे माने जाते हैं। ताकि शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती रहे और दिन की शुरुआए एनर्जेटिक रहे।
ये फूड्स का ना करे सेवन
फास्ट फूड, डीप फ्राइड फूड और जंक फूड्स से दूरी बनाएं रखें। इसके ज्यादा सेवन से आपका वजन बढ़ने लगता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर होता है और शरीर आलस का शिकार होने लगता है।
छोटे-छोटे पार्ट करके ले हेल्दी डाइट
वहीं, खाने के समय एक बार में बहुत अधिक भोजन नहीं न लें। बल्कि छोटे-छोटे पार्ट करके कई बार हेल्दी डायट लेना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर है। लंच और डिनर का ख्याल रखें। सलाद, उबली हुई सब्जियां, दाल चपाती आप लंच में शामिल कर सकते है। साथ ही एक कटोरी दही भी अपने लंच में जरूर शामिल करें।
देर रात भोजन करना होता है हानिकारक
हमारे शरीर के लिये बहुत लाइट फूड लेना ज्यादा अच्छा होता है। इनमें सैलेड, उबली हुई सब्जियां और ग्रेन्स शामिल करें। देर रात भोजन करने से बचे। जिससे यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हालांकि दिनचर्या में नियमित रूप से योगा और मॉर्निग या इवनिंग वॉक को अपने डेली रूटीन में शामिल करें।




