आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के 40 वे मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें एक दुसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. दुबई में यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
40 वे मुकाबले में टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
40 वे मुकाबले में दोनो टीम के प्लेयिंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी. नटराजन.
राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी
दोनो टीम के आमने सामने के आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक के रिकॉर्ड की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 12 मुकाबले (2013-2020) हो चुके हैं. दोनों टीमें 6-6 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. इस सीजन में दोनों के बीच हुए पहले मुकाबले में राजस्थान ने जीत हासिल की थी.
दोनो टीम के खिलाडी
राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर.
सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यारा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन और बासिल थंपी.