यूँ तो बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है, लेकिन आज कल वह अपनी आने वाली फिल्म जजमेंटल को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच अब जायरा वसीम को लेकर कंगना रनौत ने जो ब्यान दिया है, उसके कारण भी वह मीडिया की नजरो में छाई हुई है। अब ये तो सब को मालूम है कि कंगना हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से बात करती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह हर चुभती हुई बात को भी बड़ी आसानी से दूसरो के सामने जाहिर कर देती है।
जायरा वसीम को लेकर..
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत, जायरा वसीम के फैसले पर भी ब्यान दे चुकी है। बता दे कि जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी राय दी थी। ऐसे में कंगना रनौत भला कैसे पीछे रह सकती थी। हालांकि इस मुद्दे को लेकर कंगना ने बड़ी ही सकारात्मक सोच को दुनिया के सामने उजागर किया है।
इसके साथ ही कंगना का कहना है कि कोई भी धर्म आपको मजबूत बनाने के लिए होता है, न कि आपको भटकाने के लिए। इसलिए जायरा वसीम को लेकर कंगना का ये मानना है कि उन्हें काम नहीं छोड़ना चाहिए, क्यूकि अब यही उसकी पहचान है। हालांकि बॉलीवुड के कई कलाकार जायरा वसीम के इस फैसले का समर्थन कर रहे है और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की सलाह दे रहे है।


