इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 13 वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर RCB के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब KXIP की टीम मैदान में एक बदलाव के साथ उतर सकते हैं। पहले मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया था लेकिन पंजाब को सुपर ओवर में हार मिली जबकि बैगलोर ने हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की। आज शाम खेले जाने वाले मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी का सामना नए कप्तान केएल राहुल के साथ देखन को मिलेगा।
विराट की टीम से इनको दिया जा सकता है मौका
बैंगलोर के खिलाफ पंजाब की टीम एक बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। पहले विराट की टीम से खेलने वाले विस्फोटक क्रिस गेल को मौका दिया जा सकता है। पिछले मैच में सुपर ओवर और पारी के दौरान फ्लॉप हुए निकोलस पूरन को बाहर बिठाया जा सकता है। इसके अलावा टीम वहीं रहने की उम्मीद है जो पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ उतरी थी।
पंजाब की ओर से ओपनिंग में उतरेंगे ये बल्लेबाज
ओपनिंग में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ही नजर आएंगे जबकि मिडिल आर्डर में बदलाव के तौर पर करुण नायर से पहले क्रिस को भेजा जा सकता है। सरफराज खान और ग्लेन मैक्सवेल नीचले क्रम में नजर आएंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के साथ शेल्डन कॉट्रेल होंगे। स्पिन में मुजीब और कृष्णप्पा गौतम शामिल होंगे।
इन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अच्छी की थी गेंदबाजी
बैगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली विनिंग टीम के साथ ही उतरना चाहेंगे। टीम का संतुलन काफी अच्छा नजर आया। देवदत्त और फिंच की ओपनिंग शानदार थी तो विराट और एबी डिविलियर्स मिडिल ऑर्डर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। गेंदबाजी में टीम के पास युवा नवदीप सैनी है जिनको उमेश का अनुभव मिलता है। स्पिनर चहल ने हैदराबाद के खिलाफ कमाल गेंदबाजी की थी।


