जल्द वापस आ रहे हैं कालीन भैया और गुड्डू भैया, जानिए कब रिलीज़ हो रही मिर्ज़ापुर 2

कालीन भैया और गुड्डू भैया

डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर कुछ ऐसी वेब सीरीज हैं जिन्होंने कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। उनमें से एक वेब सीरीज है, मिर्ज़ापुर जिसके सीज़न 2 के प्रसारित होने की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जी हां, इस सीरीज के पहले सीजन की बेशुमार सफ़लता के बाद अब दूसरे सीजन के रिलीज़ होने की तैयारी है। यानी कालीन भैया और गुड्डू भैया जल्द वापस आ रहे हैं।

मिर्ज़ापुर 2 के रिलीज़ होने का इंतज़ार किस कदर लोगों को है इस बात का अंदाज़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इससे जुड़े पोस्ट को देख कर किया जा सकता है।

ठीक एक महीने बाद कालीन भैया और गुड्डू भैया से मुलाक़ात होगी

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के फैंस को अमेज़न प्राइम वीडियो ने याद दिलाया है कि आज से ठीक एक महीने बाद 23 अक्टूबर को देर रात 12 बजे मिर्ज़ापुर 2 स्ट्रीम की जाएगी। इस जानकारी से संबंधित एक पोस्ट में लिखा गया है कि, अगले महीने, इसी दिन, इसी वक़्त। कैप्शन – भौकाल!

अपको बता दें सीजन 2 में भी कालीन भैया और गुड्डू भैया का रोल पंकज त्रिपाठी और अली फजल निभाते नजर आयेंगे। वहीं मुन्ना भैया का रोल दिव्येंदु शर्मा निभाते नजर आने वाले हैं। इस सीज़न की रिलीज़ डेट की जानकारी अगस्त में दी गई थी।

पहले सीज़न पर एक नज़र

पहले सीज़न के क्लाइमेक्स की बात करें तो उसमें मुन्ना भैया ने एक शादी के समारोह में पहुंचे गुड्डू, उसके भाई बबलू (विक्रांत मैसी) और पत्नी स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) पर हमला कर दिया था। जिसमें बब्लू और स्वीटी मारे जाते हैं। ज़ख़्मी गुड्डू, गोलू (श्वेता त्रिपाठी) के साथ बचकर निकल जाता है। इस क्लाइमैक्स ने ही मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न के लिए बेकरारी बढ़ा दी थी। कहा जा रहा है कि इसके दूसरे सीजन में गोलू की भूमिका काफी अहम होगी।

अपको बता दें कि बेशुमार लोकप्रियता के साथ मिर्ज़ापुर एक बार फिर अपने दर्शकों के बीच लौटने वाली है। पहले सीज़न में कुल 9 एपिसोड्स थे। इस सीरीज़ का निर्माण फरहान अख़्तर और रितेश सिधवानी ने किया है। इसके निर्देशक हैं करण अंशुमान और गुरमीत सिंह। 16 नवंबर 2018 को अमेज़न प्राइम पर मिर्ज़ापुर के पहले सीजन को रिलीज़ किया गया था।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER