नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड के लिए और बॉलीवुड के साथ ही साथ हर जगह एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। नोरा अपने डांस के बलबूते पूरी इंडस्ट्री पर अपना कदम रख चुकी हैं और इस कदर फेमस होती चली जा रही हैं कि मानो डांस के नाम पर सिर्फ उन्हीं का नाम याद आता है। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नोरा अपनी एक दोस्त को हिंदी का चैलेंज देती हुई नजर आ रही हैं।
नोरा का हिंदी प्रेम हम सभी जानते हैं और नोरा अपने हिंदी प्रेम को लेकर कितनी एक्टिव रहती हैं, यह भी सभी को पता है। हाल ही में नोरा कनाडा पहुंची, जहां पर उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ ही अलग अलग अंदाज में हिंदी बोलने का चांस दिया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम हुआ एक और अवार्ड, कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान…
उन्हें बॉलीवुड फिल्में दिखाकर उनसे हिंदी सीखने को कहा, जिसके बाद उनकी दोस्त ने जितना भी हिंदी सीखा उसको उन्हें प्रयोग कर दो कर नोरा को साबित करना था। इस काम को नूरा की दोस्त ने बखूबी किया।
See this Instagram video by @norafatehi: https://www.instagram.com/p/B4KZTRzpwCw/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
नोरा ने इसकी वीडियो भी तैयार की है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मैंने अपनी दोस्त को टोरंटो के टिम हॉर्टन्स ड्राइव थ्रू में हिंदी बोलने का चैलेंज दिया। उसने बॉलीवुड फिल्में देखकर जो भी हिंदी सीखी उसे देखकर मैं काफी इम्प्रेस हुई। वह बहुत ही क्यूट है, और उसने एकदम सही किया न? जो ऑर्डर ले रहे होंगे वह उसके ‘दूसरा’ पर जरूर मर-मिटेंगे। आखिरी वाली लड़की भी काफी क्यूट थी।”
See this Instagram post by @norafatehi: https://www.instagram.com/p/B3oRhuwJau8/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
जिसमें नोरा अपनी दोस्त को दुकानदार से सामान लेने के लिए हिंदी का प्रयोग करने के लिए बोलती हैं और इसी में नोरा का भी एक क्यूट सा अंदाज और मस्ती भरा अंदाज सामने आता है।
See this Instagram video by @norafatehi: https://www.instagram.com/p/B4RsdsvJFfF/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
नूरा फतेही डांस के नाम पर फेमस है ही लेकिन साथ ही साथ इस वीडियो को भी खूब वायरल किया जा रहा है। नोरा अक्सर ही तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले नोरा का गाना रिलीज हुआ था “पेपेटा”, जिसमें नोरा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने गुलाबी वालों के साथ नोरा ने उसमें जबरदस्त डांस किया था।
2020 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल टीम का ऐलान, जाने किन टीमों को मिला है मौका
इसी के साथ ही उनका एक और गाना पछताओगे भी बहुत ही फेमस हुआ था जिसके बाद से नोरा सच में एक बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस भी साबित हुई। इसी तरह के बहुत सारे गाने दिलबर-दिलबर हो कमरिया इन के गाने हिट और सुपरहिट ही जाते रहते हैं। बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी आइटम सोंग्स कर फेमस होती जा रही हैं।
See this Instagram video by @norafatehi: https://www.instagram.com/p/B3WoZSqJiv7/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
आपको बता दें कि हाल ही में नूरा का एक और गाना रिलीज हुआ है जो कि मरजांवा फिल्म का गाना है और यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म में गाना है “एक तो कम जिंदगानी” नोरा ने इस गाने से यूट्यूब पर धमाल मचाया है।
