एसएस राजामौली के द्वारा डायरेक्ट की गई ‘आरआरआर’ रिलीज हो चुकी है। जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया लोगो के द्वारा रही है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन हिन्दी सहित अन्य भाषा और वर्ल्ड वाइल्ड कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
दूसरे दिन किया इतने करोड़ रूपये का बिजनेस
जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई कर ली है। वहीं, बात करें दूसरे दिन की तो फिल्म ने 25 से 28 करोड़ रूपये का बिजनेस कर चुकी है। बता दें कि वीकेंड की वजह से फिल्म के बिजनेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। फिल्म ने देश भर में दर्शकों को अभी भी जोड़े रखा है। तो ऐसे में चाहे मल्टिप्लेक्स हों, या सिंगल स्क्रीन, चाहे शहर हो या कस्बा। इस समय फिल्म सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर रही है। यह संभावना भी की जा रही है कि फिल्म आरआरआर के कलेक्शन में भारी उछाल आ सकता है।
बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई 257.15 करोड़ रुपये करी थी। इस तरह फिल्म के कलेक्शन ने वर्ल्ड वाइड एस एस राजामौली के ही निर्देशन में बनी उनकी पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ये लोग मुख्य भूमिका में आए है नजर
हालांकि, फिल्म आरआरआर एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है जो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर बनाई गई है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है। वहीं, आरआरआर का निर्माण डीवीवी दानय्या की तरफ से 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ किया गया है। दरअसल, फिल्म में आलिया भट्ट, समुथिरकानी, अजय देवगन, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।