नए साल की शुरूआत में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही धमाल मचाने, जानियें कौन सी है फिल्में

नए साल की शुरूआत में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही धमाल मचाने, जानियें कौन सी है फिल्में

अभी हॉल ही में भारत में आयी कोरोना महामारी के वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद खराब रहा लेकिन अब नए साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान, अजय देवगन अपने फिल्मों के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

अक्षय कुमार की वेल बॉटम

अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजन तिवारी करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी को लंबे समय के बाद एक साथ देखने को मिलेगी। वहीं, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी इस फिल्म में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वहीं, यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रीलिज होगी।

मैदान

फुटबॉल पर आधारित फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा साउथ की एक्ट्रेस प्रियाममि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

आनंद एल राय निर्देशित फिल्म अतरंगी रे

आंनद एल राय निर्देशित फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। फिल्म में स्टारकास्ट तगड़ी हैं। खिलाड़ी अक्षय कुमार, साऊथ स्टार धनुष और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी 2021 को रिलीज होगी।

धमाकेदार फिल्म हीरोपंती 2

फिल्म ‘हिरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। वहीं टाइगर के साथ तारा सुतारिया नजर आएगी। टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रक्षाबंधन

फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार और निर्देशक आनंद एल राय की जोड़ी फिर एक बार देखने मिलेगी। फिल्म रक्षाबंधन की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारीत हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय और अलका हिरानंदानी प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर 2021 में रिलीज होगी।

ईद पर कभी ईद कभी दिवाली

सलमान खान स्टार फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ ईद के मौके पर थियटर में मचाएगी धमाल। ईद के मौके हर साल की तरह नए साल में भी सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर जादू देखने को मिलेगा। सलमान खान की फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया हैं।यह फिल्म 13 मई 2021 को रिलीज होगी।

लाल सिंह चढ्ढा

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चढ्ढा का निर्देशन अद्वेत चंदन ने किया हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फारेस्ट गम्प का रीमेक हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएगी। फिल्म आमिर खान और किरण राव के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी एक बड़ी बजट की फिल्म हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 में रिलीज होगी।

 

Summary
नए साल की शुरूआत में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही धमाल मचाने, जानियें कौन सी है फिल्में
Article Name
नए साल की शुरूआत में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही धमाल मचाने, जानियें कौन सी है फिल्में
Description
अभी हॉल ही में भारत में आयी कोरोना महामारी के वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद खराब रहा लेकिन अब नए साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER