सुबह के समय सेब का सेवन करना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानियें

सुबह के समय सेब का सेवन करना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानियें

हम अक्सर देखते है कि कुछ फल ऐसे होते है जिन्हें डॉक्टर सुबह के समय सेवन करने के लिए कहते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। आज हम बात करने जा रहे है सेब की जो भरपूर कई तरह के विटामिन से भरा होता है। वहीं, सेब में आयरन, प्रोटीन, विटामिन अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। क्या आपको ये पता है कि सुबह के समय सेब का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बरकरार रहती है।

पोषक तत्वों की कमी को करता है पूरा

आपको बता दें कि जब सेब को खाली पेट सेवन किया जाता है तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। क्योंकि शरीर में सेब पोषक तत्वों की कमी को पूरा होता है।

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

वहीं, सेब तरह-तरह रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते है। हालांकि, सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

फाइबर की पाई जाती है अच्छी मात्रा

हालांकि, आप अपने शरीर का वजन भी कम करना चाह रहे है। तो ऐसे में आप सुबह के समय सेब का सेवन कर सकते है। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन घटाने में सफल हो सकते है। क्योंकि सेब में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। वहीं, सेब को खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

छिलके में पाया जाता है ये तत्व

जब भी सेब का सेवन करे तो छिलके सहित ही सेवन करें। खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर के सूजन में भी आराम मिलता है। सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन पाया जाता है। जो शरीर के सूजन को कम करने में सहायक होता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER