निर्देशन ने कही ये बात
जानकारी के अनुसार बता दें कि फिल्म के ट्रेलर #kgf trailer views को 24 घंटे में करीब 109 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसी को लेकर निर्देशन ‘प्रशांत नील ने दावा किया है कि, ऐसा पहली बार है, जब किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में 109 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हों। वहीं, यह जानकारी डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये लोगो को दी है। बता दें कि प्रशांत ने केजीएए का पोस्टर शेयर किया जिसमें यश ने अपने हाथों में मशीन गन ले रखी है और वो आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं और उनके पीछे ट्रेलर को मिल व्यूज की संख्या दिख रही है।
बढ़ गया सोशल मीडिया का तापमान
हालांकि, ट्रेलर में रॉक स्टार यश और बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त के प्रशंसक उनके दमदार लुक की तारीफ खूब जमकर कर रहे है। जहां ट्रेलर के दौरान रॉकी भाई ‘यश’ का किरदार काफी दमदार अंदाज में दिख रहा है। वहीं संजय दत्त के ‘अधीरा लुक ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा डाला है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस के इस पर जमकर कमेंट आ रहे है। जहां एक फैन ने कमेंट में लिखा कि, ‘अधीरा द परफेक्ट लुक’ दूसरे ने ट्रेलर के कुछ दृश्यों को डिकोड किया और लिखा, ‘रॉकी वर्सेज अधीरा, रॉकी बनाम अधीरा’।
ये एक्टर आएंगे नजर
दरअसल, केजीएफ चैप्टर 2′ में यश के साथ-साथ बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और रामचंद्र राजू भी नजर आएंगे। वहीं ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।