देश में इस समय आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। जहां तीन मुकाबले भी खेले जा चुके है। अगर आप कहीं भी घर से बाहर है तो आपको रोज मैच देखने के लिए ओटीटी ऐप्स या फिर अच्छा इंटरनेट होना आवश्यक है। जहां आईपीएल के सभी मैच Disney+ Hotstar पर देखे जा सकते हैं।
खास बात
वहीं, क्रिकेट प्रेमियों के लिए इन मैचों को बिना किसी रुकावट के देखने के लिए Jio ने हाल ही में कुछ खास प्लान लॉन्च किए थे। हालांकि, अब Jio को टक्कर देते हुए अब Vodafone Idea यानि (Vi) ने भी दो नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि Vodafone Idea ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। जहां आईपीएल 2022 को फॉलो करने वालों के लिए यह रिचार्ज प्लान बेस्ट ऑप्शन है। जहां ये प्लान Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इसके और भी कई फायदे हैं। आइए जानते है।
मिलेगा 2 जीबी हाई स्पीड डेटा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीआई के लिए 499 रुपये की कीमत पर, आपको 28 दिनों के लिए 2 जीबी हाई-स्पीड दैनिक डेटा का लाभ मिलता है। प्रति दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा और किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल। जहां यह IPL 2022 दर्शकों के लिए अच्छा माना जा सकता है क्योंकि आपको एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी कंपनी दे रही है।
मिलेगा 100 एसएमएस
हालांकि. Vodafone Idea ने 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान जारी कर दिया है। जहां इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा। इसके अलावा, जब ओटीटी लाभों की बात आती है, तो 1,066 रुपये की योजना डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल सदस्यता के साथ आती है। ये हैं Vodafone Idea (Vi) के दो नए प्लान, जिनसे आप IPL 2022 के सभी मैच आसानी से देख सकते है।