बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन एक्टर विद्युत जामवाल बहुत जल्द एक नई बायोपिक में नजर आने वाले है। जिसका ऐलान उन्होंने खुद किया है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो विद्युत जमवाल को नहीं जानता होगा। जिनका एक्शन एकदम अलग हटकर रहता है। हालांकि, विद्युत के ऐलान के बाद से फैंसों में खुशी की लहर है। बता दें कि जल्द विद्युत जामवाल अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म ‘शेर सिंह राणा’ की बायोपिक में दमदार किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।
ये कर रहे है फिल्म का निर्देशन
वहीं, इस फिल्म का निर्देशक श्रीनारायण सिंह के द्वारा किया जा रहा है। जबकि फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली हैं। इस बायोपिक पर विद्युत ने बताया कि, ‘शेर सिंह राणा उनकी पहली बायोपिक है और उनको लगता है कि नियति ने सारे पहलुओं को जोड़ा और निडर शेर सिंह राणा की भूमिका उनतक पहुंचाई साथ ही कहा कि, ‘वो विनोद भानुशाली और श्रीनारायण सिंह के साथ काम करने के लिए वह बेहद उत्साहित भी है।’
खास बात
दरअसल, ‘श्री नारायण सिंह’ ने भी कहा कि, ‘जब आप शेर सिंह राणा की कहानी सुनेंगे तो आप जानेंगे कि उनका जीवन और उनके अनुभव बहुत ही रोमांचक और साजिशों से भरा हुआ था। जबकि विद्युत जामवाल ने एक्शन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म में वो एक ऐसा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो वह पहले कभी नहीं किए होंगे।
इस पर आधारित होगी कहानी
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म शेर सिंह राणा को 2001 में फूलन देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसे 2004 में वो तिहाड़ जेल से फरार हो गया था। जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी लेकिन उनको दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था। जहां इस फिल्म की कहानी शेर सिंह राणा पर बनाई जाएगी। जहां यह देखना खास होगा कि विद्युत जामवाल को इस किरदार में उनके फैंस कितना पसंद कर पाते हैं। यह तो फिल्म आने पर ही पता लगेगा।