इस बॉलीवुड अभिनेता से प्रभावित है बाहुबली प्रभास

प्रभावित

सुपरस्टार प्रभास से फिल्म साहो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया, फिल्म इंडस्ट्री में आप किस अभिनेता से प्रभावित हैं? प्रभास ने कहा मैं आमिर खान से बहुत प्रभावित हूं। उनकी फिल्म लगान और दिल चाहता है। ये दोनों ही फिल्में एक ही साल में आई थी। किसी भी एक्टर के लिए दो बिल्कुल अलग फिल्में करना बहुत बड़ा चैलेंज होता हैं। आमिर खान ने अपनी दोनों ही फिल्मों के किरदार को बहुत ही ईमानदारी से निभाया है। उन्होनें कहा मैं उनकी फिल्में बहुत पसंद करता हूं। प्रभास ने आगे कहा, कमल हसन सर भी एक्शन फिल्म करते है। मैं इन्हीं अभिनेताओं से सीखता हूं।

 

प्रभावित

प्रभास की हाल में ही आई फिल्म साहो ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिज़नेस किया है। फिल्म साहो भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म को 30 अगस्त को रिलीज किया गया था। इस फिल्म कि स्टार कास्ट काफी बड़ी थी। साहो फिल्म में कई बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ साउथ के एक्टर भी थे।

प्रभास साउथ के बहुत ही पॉपुलर और चहेते स्टार हैं। प्रभास को फिल्म बाहुबली के बाद ही इतनी पॉपलैरटी मिली हैं। उन्हें आज पूरे भारत में पसंद किया जाता है। उनके बहुत सारे फैंस हैं। उनकी फिल्म बाहुबली भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।

प्रभास निभाएंगे फिल्म रामायण में रावण का किरदार

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो खबर है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में लंकापति रावण का किरदार प्रभास निभाएंगे। ऋतिक निभाएंगे भगवान राम का किरदार और दीपिका पादुकोण निभाएंगी सीता का किरदार।

बता दें फिल्म रामायण के लिए नितेश ने निर्माताओं को लगभग 600 करोड़ रुपये का बजट दिया है। जिसके साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म बन जाएगी। इस फिल्म को हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इस बॉलीवुड अभिनेता से प्रभावित है बाहुबली प्रभास - Youth Express
Article Name
इस बॉलीवुड अभिनेता से प्रभावित है बाहुबली प्रभास - Youth Express
Description
इसके बाद प्रभास से पूछा गया, फिल्म इंडस्ट्री में आप किस अभिनेता से प्रभावित हैं? प्रभास ने कहा मैं आमिर खान से बहुत प्रभावित हूं। उनकी फिल्म लगान और
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER