इस समय देश को कोरोना महामारी ने एक बार फिर से संकट में डाल दिया है। तो ऐसे में टेलीवीजन का जाना माना पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) दर्शकों के मनोरंजन के लिए आ रहा है। जैसा कि हर बार की तरह इस बार भी केबीसी के इस 13 वें सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। जिसका प्रोमो भी जारी हो गया है। आपको बता दें कि शो के लिए 10 मई के दिन से रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो गए है। अगर आप भी हॉट सीट का हिस्सा बनना चाहते है तो इन चार स्टेप्स को फॉलो कर शो का हिस्सा आप भी बन सकते हैं।
सोनी लिव के जरिये होगा सेलेक्शन प्रोसेस
आपको बता दें कि इस बार के शो में अमिताभ बच्चन आपको यह कहते दिखेंगे कि ‘कभी सोचा है कि आपकी और आपके सपनों के बीच का फासला कितना है.. तीन अक्षरों का.. कोशिश’। वहीं, ये शो StudioNEXT द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा और इस बार सेलेक्शन प्रोसेस SonyLlV के जरिए हो सकेगा। जैसा कि आपको बता दें कि पिछले साल की तरह इस सीजन में भी चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटली ही होगी।
हर रात आएगा एक नया सवाल
दरअसल, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हर रात सोनी टीवी पर रात करीब 9:00 बजे एक नया सवाल दर्शकों से पूछेंगे। आप इन सवालों के जवाब एसएमएस या सोनी लिव के माध्यम से आसानी से दे सकते है। जो प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन वाले सवाल का सही जवाब देंगे, उन्हें शॉर्टलिस्ट में रखा जाएगा।
ऑडिशन में होगा सामान्य ज्ञान टेस्ट
वहीं, ऑडिशन की बात करें तो ऑडिशन में सामान्य ज्ञान टेस्ट और वीडियो सबमिशन होगा, जो विशेष रूप से SonyLVV के माध्यम से किया जाएगा। प्रक्रिया के हर विवरण को एक सरल ट्यूटोरियल के माध्यम से समझाया जाएगा, जो आसानी से SonyLlV पर उपलब्ध रहेगा। जहां आखिरी और फाइनल राउंड की बात करें तो वह है- इंटरव्यू। उन लोगों का इंटरव्यू होगा, जो ऑडिशन में शॉर्टलिस्ट होंगे। पूरी चयन प्रक्रिया एक स्वतंत्र ऑडिट फर्म द्वारा की जाएगी।




