टेलीवीजन का जाना-माना शो द कपिल शर्मा शो एक बार से धूम मचा रहा है और ऑडियंस को भी यह शो देखने में खूब पसंद आता है। आपको बता दे कि शो के शुरुआती एपिसोड में फिल्म ‘बेल बॉटम’ और ‘भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ की टीम शो का हिस्सा बनने आई थी। अपनी-अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए और अब हर सप्ताह ऑडियंस को इंतजार रहता है कि शो पर अगला गेस्ट कौन होगा।
नीतू ने शेयर की तस्वीर
बता दें कि कपिल के शो में जल्दी ही नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आएंगी। वहीं, कपिल और रिद्धिमा के साथ फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, ‘कपिल शर्मा के साथ हमेशा ही बहुत मजा आता है और इस बार मेरी बेटी रिद्धिमा के साथ और भी मजा आएगी।
पहले भी शो में आ चुकी है नीतू
वहीं, रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि, ‘अपनी सोल को खुश करने के लिए समय निकालिये। कपिल शर्मा शो पर मम्मी के साथ मैंने वन ऑफ द मोस्ट अमेजिंग शाम बितायी। ‘ दोनों माँ बेटी हमेशा की तरह शो पर काफी खूबसूरत नजर आएँगी। बता दें कि कपिल के शो में नीतू जी पहले भी कई बार आ चुकी है। वह अपने पति ऋषि कपूर और अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ शो का हिस्सा बनने आई थी। इस बार पहली बार उनकी बेटी रिद्धिमा शो में दिखेंगी। हमें पूरा यकीन है यह एपिसोड बहुत ही कमाल का होने वाला है।
बहुत जल्द इस फिल्म में दिखेंगी नीतू कपूर
वहीं, नीतू कपूर राज मेहता की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में दिखेंगे। जहां फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखेंगे। जहां फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

