आईपीएल 2021 का चेन्नई ने जीता खिताब, कोलकाता को किया परास्त

आईपीएल 2021 का चेन्नई ने जीता खिताब, कोलकाता को किया परास्त

आईपीएल 2021 सीजन का फाइनल मुकाबला शुक्रवार के दिन चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें धानी की टीम चेन्नई सुपर किंग ने बाजी मार ली और इस सीजन की ट्राफी अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि धोनी के कप्तानी में CSK अबकी चौथी बार आईपीएल का खिताब जीती है। वहीं, चेन्नई की ओर से टीम के ओपनर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर 86 रन बनाएं।

कोलकाता की शुरूआती शुरूआत रही अच्छी

वहीं, कोलकाता की बात करें तो इनकी शुरुआत अच्छी रही लेकिन कुछ ही देर में टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरने लगे।  आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाफ डुप्लेसी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 32, रॉबिन उथप्पा 31 और मोईन अली ने 37 रनों की नाबाद खेली जो तेज-तर्रार पारियां खेलीं। दरअसल, कोलकाता के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला करना सही साबित नहीं हुआ क्योंकि चेन्नई ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 192 रनों को बड़ा लक्ष्य कोलकाता को दे दिया।

दोनों टीम इतने बार जीत चुकी है खिताब

हालांकि, आईपीएल ट्रॉफी की बात करें तो कोलकाता ने 2012 और 2014 में और चेन्नई ने 2010, 2011 तथा 2018 में आईपीएल ट्राफी अपने नाम की है। वहीं, कोलकाता की बात करें तो शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 64 गेदों में 91 रनों की पारी खेली।

मोर्गन सिर्फ बना सके चार रन

जहां गिल ने 51 और वेंकटेश ने 50 रनों की पारी खेली लेकिन इन दोनों के आउट होते ही कोलकाता का खेल बिगड़ गया। नीतीश राणा 0, सुनील नरेन 2, दिनेश कर्तिक 9 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 2 रन बनाए और शाकिब अल हसन 0 पर आउट होकर पावेलियन को लौट गए। वहीं, कोलकाता के कप्तान ऑयन मॉर्गन भी सिर्फ 4 रन बना कर आउट हो गए।

खास बात

आपको बता दें क इस बार आईपीेएल 2021 के सीजन में चेन्नई का ग्राफ शुरू से ही अच्छा रहा। जहां उन्होंने काफी मुकाबले अपने नाम जीते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER