आईपीएल का सीजन हुआ स्थगित, पड़ी कोरोना की मार

आईपीएल का सीजन हुआ स्थगित, पड़ी कोरोना की मार

आईपीएल का 2021 का 14 वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हुआ था। जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कड़े बायो-बबल के तहत आयोजित किए जा रहे आईपीएल में भी कोरोना वायरस की छाया आ गई। जिससे इस सीजन को स्थगित कर दिया गया है। जिसका एलान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि आईपीएल को पूरे सीजन के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।

खास बात

उन्होंने कहा कि हम आगे देखेंगे कि इसे फिर से आयोजित किया जा सकता है या नहीं। इसे रद्द नहीं किया गया है। इसे बस अभी स्थगित कर दिया गया है। वहीं, ये फैसला उस समय लिया गया है जब कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई हैं। इसके बाद से आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे।

तत्काल लिया गया टालने का फैसला

आपको बता दें कि आईपीएल का आयोजन बेहद कड़े बायो-बबल के तहत किया जा रहा था। हालांकि, इसके बावजूद सोमवार के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद हलचल मच गई थी। आईपीएल स्थगित किए जाने को लेकर बीसीसीआई का भी बयान आया है। वहीं, बीसीसीआई ने कहा, ‘आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने एक आपातकालीन मीटिंग में सर्वसम्मति से आईपीएल-2021 सीजन को तत्काल टालने का फैसला किया।’

इस टीम के कोच हुए कोरोना पॉजिटिव

वहीं, आईपीएल में सोमवार के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच नहीं हो सका। इसके बाद बुधवार के दिन होने वाले मैच को भी टाले जाने की खबर मंगलवार के दिन सुबह आई। जहां ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना था। हालांकि, इसी बीच चेन्नई के कोच लक्ष्मीमति बालाजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थितियां बदल गईं। बालाजी के कोरोना संक्रमित होने के बाद चेन्नई टीम के खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है।

 

Summary
आईपीएल का सीजन हुआ स्थगित, पड़ी कोरोना की मार
Article Name
आईपीएल का सीजन हुआ स्थगित, पड़ी कोरोना की मार
Description
आईपीएल का 2021 का 14 वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हुआ था। जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कड़े बायो-बबल के तहत आयोजित किए जा रहे आईपीएल में भी कोरोना वायरस की छाया आ गई।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER