टेलीवीजन के चर्चित धारावाहिक जैसे जमाई राजा, नागिन और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में रोल कर चुकी जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अब बहुत जल्द बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली है। आपको बता दें कि निया शर्मा वर्क फ्रंट पर तो बहुत डिमांडिंग हैं ही लेकिन साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनको जबरदस्त तरीके से फैन फॉलोइंग करते है। क्योंकि आए दिन निया शर्मा अपनी सुपर बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है।
इंस्टाग्राम पर है इतने लाख फॉलोवर्स
आपको बता दें कि निया के सिर्फ इंस्टाग्राम पर 63 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, अब दर्शक बहुत जल्द निया को देश के सबसे जाने-माने विवादित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अदाओं के जलवे दिखाते हुए देखेंगे। हालांकि, अभी तक बिग बॉस के घर में जो भी हुआ है उससे ठंडा-गरम माहौल देखते ही बनता है लेकिन शायद मेकर्स अब टीआरपी का ग्राफ और ऊपर ले जाने की सोच रहे है।
पोस्ट कर कही ये बात
दरअसल, बिग बॉस में निया शर्मा की एंट्री होना एक बड़ी खुशी की बात है। जानकारी के अनुसार निया की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। जहां इस बात को खुद निया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके हाल ही में इस बात के बारे में बताया है। वहीं, निया ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- चलो कुछ तूफानी करते हैं। BB OTT on 1st September।
ऐलान के बाद फैंस है काफी एक्साइटेड
वहीं, 1 सितंबर के दिन एपिसोड में निया शर्मा बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हुई दिखेंगी। हालांकि, निया घर के अंदर वो एक कंटेस्टेंट बनकर जा रही हैं या फिर मेहमान बनकर ये उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी प्रकार का जिक्र नहीं किया है। इस बारे में जानने के लिए आपको देखना होगा बिग बॉस। हालांकि, निया के ऐलान के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
