यूट्यूब की तरह अब इंस्टाग्राम भी बना कमाई का ज़रिया, जानिए कैसे

आज सोशल मीडिया लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का एक खास मौका दे रहा है। अब टीवी, रेडियो और सिनेमा के अलावा सोशल मीडिया भी मनोरंजन के साथ साथ कमाई का ज़रिया बन चुका है। अब जैसे कि यूट्यूब, एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अपनी एक से एक विडियोज़ से दर्शकों का मन बहला रहे हैं और साथ ही कमाई भी कर रहे हैं। इसी तरह अब इंस्टाग्राम पर भी लोग कमाई कर सकेंगे।

कमाई का ज़रिया

अपको बता दें कि, बुधवार को इंस्टाग्राम द्वारा रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल पेश किया गया है। जिसके तहत इंस्टाग्राम आईजीटीवी पर विडियोज़ शेयर करना लोगों की कमाई का ज़रिया बन सकेगा। इंस्टाग्राम द्वारा ये ऐलान किया गया है कि इंस्टाग्राम के आईजीटीवी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स 60 सेकेंड से ज्यादा के लॉन्ग वीडियो को पोस्ट कर के कमाई कर पाएंगे। यह बात भी अपको मालूम हो कि, इस तरह का मॉडल यूट्यूब पर पहले से मौजूद है। जिसमें युट्यूबर्स के पोस्ट पर आपने वाले रेवेन्यू का एक हिस्सा यूजर्स से शेयर किया जाता है। इसी तरह इंस्टाग्राम पर भी लोग अपनी विडियोज़ से कमाई कर सकेंगे।

इंस्टाग्राम का मुकाबला अब इन प्लैटफॉर्म्स से

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर्स के साथ ऐड रेवेन्यू का 55 फीसदी हिस्सा साझा किया जाएगा। यूट्यूब भी इतना ही रेवेन्यू अपने यूजर्स के साथ शेयर करता है। इंस्टाग्राम की इस पहल का मुक़ाबला सीधे यूट्यूब, टिक टॉक और स्नैपचैट से होगा।

अपको बता दें कि, आइजीटीवी एड्स की टेस्टिंग के साथ ही इंस्टाग्राम यूजर्स को लाइव वीडियो से भी कमाई का मौका मिल सकेगा। इस तरह के मौके ट्विटर जैसे अन्य प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को देते रहे हैं। ग़ौरतलब यह है कि, इंस्टाग्राम लाइव के इस्तेमाल में लॉकडाउन के बीच 70 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। लेकिन ऐसी पॉप्युलैरिटी आईजीटीवी को लेकर नहीं नज़र आई।

जानिए ये खास बातें

2018 में आईजीटीवी को वर्टिकल वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर पहली बार लॉन्च किया गया था। लेकिन लॉचिंग के 18 महीनों बाद इस पर सिर्फ एक फीसद लोग ही जुड़े हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल से आईएचटीवी को पॉप्युलैरिटी दिलाने का लक्ष्य है। अपको यह भी मालूम होना चाहिए कि भारत में टिक टॉक वर्टिकल वीडियो से काफी कमाई की जाती है।

2019 में इंस्टाग्राम की ऐड रेवेन्यू में हिस्सेदारी 20 बिलियन डॉलर की थी। अब देखना यह है कि इस नए एड रेवेन्यू मॉडल से इंस्टाग्राम पर कितनी कमाई बढ़ती है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

 

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER