हम देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है जिनको कुछ ना कुछ टेस्टी खाने का मन करता रहता है। वहीं, कद्दू की सब्जी भले ही कुछ लोगों को न पसंद हो लेकिन भंडारे वाली कद्दू की सबजी में अलग ही सोंधापन पाया जाता है। जहां ये सब्जी पूड़ी के साथ या छोले-चावल के संग लाजवाब स्वाद देती है। जहां इस कद्दू की सब्जी में यह खासियत होती है कि ये खट्टा-मीठा होता है। जिसमें मिठास के लिए सब्जी में अलग से चीनी भी डाली जाती है। अगर आप ऐसी ही सब्जी घर पर बनाना चाह रहे है तो इस तरह बना सकते है।
इस तरह बना सकते है सब्जी
आपको सबसे पहले कद्दू की सब्जी बनाने के लिए कद्दू को चौकोर पीस में अलग-अलग काट लें। अगर कद्दू का छिल्का मुलायम है तो इसे छीलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे छिलके के साथ ही बना लें। वैसे यह आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है कि आप इसे छिलके के साथ बनाना चाहते हैं या नहीं। सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सबसे पहले साबुत मेथी, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता और जीरा डालें साथ में कटी हरी मिर्च डाल दें।
मीडियम पर पकने दे
तो वहीं, जब मसाले थोड़े भुन जाएं तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, कटा हुआ अदरक डालें। इन सबको अच्छी तरह भून लें। मसाला जब तेल छोड़ने लग जाए तो इसमें कद्दू को डाल दें। अब कद्दू को मसाले के साथ भूनें इसके बाद ढंक दें। अब गैस मीडियम पर करके बीच-बीच में चलाते रहें। जब कद्दू पकने लगे तो इसमें जितना नमक डाला था उतनी चीनी डाल दें साथ में गरम मसाला भी डाल दे।
डाल सकते है पिसी खटाई
अब कद्दू में धनिया, थोड़ा सा पुदीना या कसूरी मेथी डालकर मिला दें। जब कद्दू पक जाए तो इसमें नींबू डाल दें (अगर नींबू नहीं डाल रहे तो इसमें पिसी खटाई भी डाल सकते हैं। कद्दू की सब्जी में चीनी की मात्रा आप अपनी पसंद के हिसाब से डालें। यह सब्जी पूड़ी के साथ लाजवाब लगती है और लाजवाब टेस्ट भी मिल सकेगा।