जल्द एक नई सीरीज और थ्रिलर शो ‘कैंडी’ वूट सेलेक्ट पर आ रही है। जहां इस सीरीज में ऋचा चढ़ा और रोनित रॉय नजर आएंगे। जहां इस सीरीज का टीजर अभी कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है और ऑडियंस ने टीजर को काफी पसंद भी किया था। बता दें कि अब फाइनली सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह 8 सितम्बर को वूट पर आ रही है।
इन्होंने किया है सीरीज को डायरेक्ट
वहीं, ऋचा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘कैंडी। जानिए आखिर क्या है वह विद कैंडी ऑन वूट, हमारी नई ओरिजिनल सीरीज अनरैप द सिन ऑफ़ रुद्रकुंड 8 सितम्बर को सिर्फ वूट सेलेक्ट पर आ रही है। आपको बता दें कि इस सीरीज को आशीष आर शुक्ला के द्वारा डायरेक्ट किया गया है और इसे ऑप्टिमीसटिक्स एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जहां सीरीज में शो की कहानी एक फिक्शनल शहर रुद्रकुंड की है जो एक हिल स्टेशन है। यह एक मर्डर मिस्ट्री पर बनी हई है जिसमे सस्पेंस, डर, उम्मीद सब देखने को मिलेगा।
पुलिस के रोल में नजर आएंगी रिचा
दरअसल, इस सीरीज में ऋचा एक पुलिस वाले के रोल में दिखेंगी और रोनित रॉय एक टीचर के रोल में नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर बहुत ही मजेदार लग रहा है। लग रहा है यह सस्पेंस ड्रामा अंत तक ऑडियंस को अपनी सीट से उठने तक का मौका नहीं देगा।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
वहीं, ऋचा के बॉयफ्रेंड अली ने भी ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर लोगो के बीच पोस्ट किया है, उन्होंने कहा कि मैं इस सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। कहा कि पूरी टीम को बहुत सारा प्यार और लक। क्या ट्रेलर है ! और ऋचा मैं यह शो तुम्हारे साथ बैठ कर देखने वाला हूँ। ‘ आपको बता दें कि यह सीरीज आठ सितंबर के दिन रिलीज हो रही है।

