आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी

शादी

इस समय वरुण धवन आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा अपने नई फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण आलिया और सोनाक्षी के साथ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन को लेकर वरुण आलिया और सोनाक्षी टीवी के एक डांस रियलिटी शो में नजर आए। जहां पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले होगी।

दरअसल सुपर डांसर 3 रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी और अनुराग बसु जज हैं। इस रियलिटी शो में वरुण धवन आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा से उनकी निजी जिंदगी को को लेकर सवाल किया गया। जब सोनाक्षी सिन्हा से यह पूछा गया किवा कब और किससे शादी करेंगी? इस पर उन्होंने वरुण और आलिया से पहले अपना हाथ उठाया और कहा कि वह बस वरुण और आलिया भट्ट से पहले शादी करना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब और किससे शादी करने वाली हैं। यह सवाल उनसे शो की जज शिल्पा शेट्टी ने पूछा था।

सोनाक्षी सिन्हा ने शो के जजों से यह अपील भी की युवा उनके लिए कोई अच्छा दूल्हा ढूंढें। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह शादी करके सेटल होने के लिए तैयार हैं। मगर अभी वह एक सही इंसान की तलाश कर रही हैं। इसलिए वह अभी सिंगल हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की बात सुनकर हर कोई हैरान था। सबको यही लग रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा यह बताएंगी कि वह किसके साथ शादी करने वाली हैं। मगर सोनाक्षी ने खुद को सिंगल बता कर सबको चौंका दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत सलमान के साथ फिल्म दबंग से की थी। यह फिल्म बॉलीवुड पर बहुत हिट रही थी। इस समय सोनाक्षी सिन्हा एक मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में काम किया। इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सुनाक्षी वरुण और आलिया रियलिटी शो के साथ अलग-अलग जगह पर जा रहे हैं। कई साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ दिखाई देंगे।

Summary
आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी
Article Name
आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी
Description
जहां पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER