कंगना रनौत ने आलिया और रणबीर के लिए कहा- “सेक्स की बात करते हैं देश की नहीं”

कंगना रनौत

जैसा कि सब जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और मुंहफट बातों से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से लोहा लिए बैठी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा कलाकार उनके दुश्मन बन चुके हैं। वैसे तो वह हर कलाकारों पर एक से एक आरोप लगाती है लेकिन इस बार तो उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के ऊपर जमकर धावा बोला है। कंगना ने कहा कि आलिया और रणबीर सेक्स की बात कर सकते हैं लेकिन देश की बात नहीं।

यह पहली बार हुआ है कि नहीं हुआ है कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसी बॉलीवुड स्टार के ऊपर ऐसे कमेंट किए हो। उन्होंने पहले भी कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के ऊपर भयंकर आरोप लगा चुके हैं। अक्सर ही उनकी निशाने पर अभिनेता ऋतिक रोशन, निर्देशक करण जौहर अभिनेता आमिर खान और बॉलीवुड में भाई भतीजे वाद का तो उन्होंने जमकर बवाल काटा है। इस बार उन्होंने सीधा निशाना अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के रिश्ते पर उठाया है। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर शिद्दत से एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। अब तो वह दोनों अपने रिश्ते को लेकर बातें भी करना शुरू कर दिए हैं। इन्हीं सबके चलते कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

उन्होने कहा कि “रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को युवा कहने की क्या बात है। रणबीर कपूर 37 के हैं और आलिया भट्ट 27 साल की हैं। 27 साल की उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे। ये लोग बेवकूफ है या क्या हैं मुझे समझ नहीं आता। वहीं जब सेक्स पर बात करनी होती है तब ये लोग फ्री होते हैं और बात करते हैं लेकिन जब बात देश की आती है तब इन लोगों को कोई मतलब नहीं होता।” इसके बाद भी कंगना रनोट यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आलिया और रणबीर का कार्य सही चल रहा है और उनके घर पर भी सब कुछ ठीक है इसलिए देश के मुद्दे पर ना बात करना बचकाना है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। पिछली बार कंगना रनौत ने आलिया पर बात करते हुए कहा था कि आलिया ने मुझे अपनी फिल्म राजी का ट्रेलर भेजा था और फिल्म देखने की बात कही थी। इसके बाद मैंने ट्रेलर देखा और फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और आलिया भट्ट को फोन किया था। लेकिन, मेंरी फिल्म मणिकर्णिका के लिए किसी का भी रिस्पॉनस सामने नहीं आया। आलिया को आगे आ कर सपोर्ट करना चाहिए था लोकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
कंगना रनौत ने आलिया और रणबीर के लिए कहा-  "सेक्स की बात करते हैं देश की नहीं"
Article Name
कंगना रनौत ने आलिया और रणबीर के लिए कहा- "सेक्स की बात करते हैं देश की नहीं"
Description
कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और मुंहफट बातों से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से लोहा लिए बैठी हैं। इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा कलाकार उनके दुश्मन बन चुके हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER