बता दे कि हम यहाँ नच बलिए की एक ऐसी जोड़ी की बात कर रहे है, जो शो की शुरुआत से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जी हां शो की शुरुआत से ही ये जोड़ी एक दूसरे से कटी कटी सी रहती है। यहाँ तक कि कई बार तो दर्शको के सामने ही यह जोड़ी झगड़ा करने लगती है। बहरहाल अब ऐसा सुनने में आया है कि यह जोड़ी जल्दी ही नच बलिए 9 से बाहर हो सकती है। वैसे आप समझ तो गए होंगे कि हम यहाँ किस जोड़ी की बात कर रहे है। जी हां हम यहाँ मधुरिमा और विशाल सिंह की ही बात कर रहे है। जो अक्सर एक दूसरे के साथ लड़ते ही रहते है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा परदे के पीछे शूटिंग के दौरान मधुरिमा विशाल को थप्पड़ भी मार चुकी है।
नच बलिए 9 से बाहर हो सकती है यह जोड़ी..
गौरतलब है कि एक वक्त ऐसा भी था, जब ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। मगर अब इन दोनों को एक दूसरे की शक्ल देखना भी मंजूर नहीं है। वही अगर हम इन दोनों के काम की बात करे तो इन दोनों को चंद्रकांता सीरियल में एक साथ देखा गया था। बता दे कि शो के पिछले एपिसोड में मधुरिमा की माँ भी सेट पर आई थी। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह विशाल के लिए ही सेट पर आई है। इसके बाद उन्होंने विशाल से पूछा कि वह क्यों बदल गए।
जी हां मधुरिमा की माँ ने कहा कि आप दोनों नोंक झोंक कर सकते हो, लेकिन कभी कोई ऐसी बात न कहे जिससे किसी की गरिमा को ठेस पहुंचे। इसके बाद मधुरिमा की माँ ने रोते हुए कहा कि विशाल बेटा औरत की इज्जत करना बेहद जरूरी है। हालांकि इस बार कम वोट्स मिलने के कारण ये जोड़ी नच बलिए 9 से बाहर हो सकती है। मगर ऐसा भी हो सकता है कि ये जोड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री में वापिस आ जाएँ। “दोस्तों आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



