टीवी एक्टर करन पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने पिछले साल दिसंबर के महीने में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। बता दे कि अब उसी बेटी के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर करन पटेल ने शेयर की है। इस तस्वीर में न केवल उनकी नन्ही सी गुड़िया बल्कि वह खुद भी बेहद क्यूट लग रहे है। गौरतलब है कि अंकिता भार्गव इससे पहले भी माँ बनी थी, लेकिन तब किसी वजह से उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था। शायद यही वजह है कि दूसरे बच्चे की खबर करन और उनकी पत्नी ने काफी समय तक सबसे छिपा कर रखी थी।
करन पटेल ने शेयर की बेटी के साथ क्यूट सी तस्वीर..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि करन पटेल के फैंस ये चाहते थे, कि वह जल्द से जल्द उनकी प्यारी बेटी का चेहरा उनके फैंस को दिखाएँ। तो ऐसे में करन पटेल ने अपने सभी फैंस को यह खूबसूरत सा तोहफा दे ही दिया। जी हां नए साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी बेटी से सब को रूबरू करवा ही दिया। बता दे कि करन पटेल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और इस तस्वीर को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। वही अगर हम उनकी बेटी के नाम की बात करे तो उनकी बेटी का नाम मेहर है।
https://www.instagram.com/p/B6r2b2yHEjE/
अब इसमें कोई शक नहीं कि मेहर अपने नाम की तरह ही बेहद खूबसूरत और क्यूट है। बहरहाल आप भी मेहर की तस्वीर की एक झलक यहाँ देख सकते है। इस तस्वीर में करन पटेल अपनी प्यारी सी बेटी को बाहों में पकड़ कर उसे किस करते हुए नजर आ रहे है। फ़िलहाल तो बाप बेटी की यह जोड़ी हर किसी के मन को लुभा रही है और लुभाएं भी क्यों न। आखिरकार कितनी मिन्नतों और दुआओं के बाद करन पटेल के घर में यह ख़ुशी आई है। इसलिए तो अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर करन पटेल ने शेयर की है। दोस्तों आपको इस नन्ही सी परी की तस्वीर कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


