अब यूँ तो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की हर कोई मिसाल देता है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिसने कभी ऐश्वर्या को आंटी कहा था। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा है। बता दे कि इस एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय पर अपना गुस्सा निकालने के लिए उन्हें यह कहा था। दरअसल यह साल 2009 की बात है। जब अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को कॉस्मेटिक ब्रांड ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर चुना था। ऐसे में ऐश्वर्या राय इस बात से काफी नाराज हो गई थी। यहाँ तक कि वह इस कदर नाराज हो गई थी, कि उन्होंने सोनम कपूर के साथ रेड कारपेट पर चलने से भी इंकार कर दिया था।
कभी ऐश्वर्या को आंटी कहा था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने..
जिसके बाद सोनम कपूर ने मीडिया के सामने कहा कि वह उनके पापा यानि अनिल कपूर की को स्टार रह चुकी है। तो इस लिहाज से वह उनकी आंटी हुई। बता दे कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की बॉलीवुड की कई फिल्मो में एक साथ काम कर चुके है। हालांकि ये बात अलग है कि अनिल कपूर ने अपनी बेटी की तरह ऐश्वर्या राय की कभी बेइज्जती नहीं की है। अगर खबरों की माने तो इस इंटरव्यू के बाद दोनों एक्ट्रेस के बीच काफी बड़ी अनबन हो गई थी।
अब हम तो सोनम कपूर से यही कहना चाहते है कि जब वो ऐश्वर्या के पति अभिषेक के साथ फिल्म में रोमांस कर सकती है, तो भला ऐश्वर्या उनकी आंटी कैसे हुई। इसके इलावा सोनम कपूर खुद सलमान खान जैसे उम्र में काफी बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी है। तो इस लिहाज से तो सलमान खान भी उनके अंकल लगते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो फर्क उम्र का नहीं सिर्फ इंसान की सोच का होता है। हालांकि सोनम ने कभी ऐश्वर्या को आंटी कहा था, लेकिन अपनी इस गलती के लिए उन्होंने आज तक माफ़ी नहीं मांगी और शायद आगे भी नहीं मांगेगी।



