कहते है कि एक बच्चे को अगर कोई ठीक से समझ सकता है, तो वो केवल माँ होती है। जी हां माँ केवल अपने बच्चों को प्यार ही नहीं करती, बल्कि उनकी गलती पर उन्हें डांटती भी है और कई अच्छी अच्छी चीजें भी सिखाती है। ऐसे में किसी माँ को बुरी माँ कहना वैसे तो काफी गलत होगा, लेकिन ये 3 बुरी आदतें किसी भी माँ को बुरी माँ कहलाने के लिए काफी है। बहरहाल अगर आप में भी ये आदतें मौजूद है, तो आज ही इन आदतों को बदल दीजिये।
ये 3 बुरी आदतें खुद से दूर रखे..
स्वार्थी होना.. कई बार ऐसा होता है कि कोई महिला अपने शादीशुदा जीवन से खुश नहीं होती। जिसके कारण वह अपने पति को तलाक दे कर अपने बच्चो से कही दूर जा कर रहने की इच्छा जाहिर करती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ऐसी माँ बच्चो को खुद के लिए मुसीबत ही समझती है। यही वजह है कि ऐसी माँ बच्चो की नजरों में कभी अच्छी माँ बन ही नहीं सकती। जी हां माँ वह होती है जो अपने साथ साथ अपने बच्चो के बारे में भी सही और बेहतर सोचे।
लाड प्यार में बच्चो को बिगाड़ना.. गौरतलब है कि बच्चो को प्यार करने और उन्हें सराहने में कोई बुराई नहीं है। मगर यदि आप बच्चे के गलती करने के बावजूद भी उन्हें लाड प्यार करेंगी, तो इससे यक़ीनन आपका बच्चा बिगड़ ही जाएगा। बहरहाल अगर आप एक अच्छी माँ बनना चाहती है, तो आपको अपने बच्चे को सही और गलत में फर्क करना सिखाना होगा। इसके साथ ही बच्चे द्वारा गलती करने पर उसे समझाना और डांटना भी बेहद जरूरी है। तभी वह अच्छा इंसान बन पायेगा।


