बता दे कि तारक मेहता शो को लेकर अब तक ये अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या अब इस शो में दिशा वाकाणी की वापसी होगी या नहीं। मगर आपको ये जान कर ख़ुशी होगी कि बीते हफ्तों में इस शो के जो एपिसोड सामने आएं है, उसने सभी अटकलों पर अल्प विराम लगा दिया है। जी हां दया भाभी की वापसी से इस शो को सच में एक नयी उम्मीद मिली है। दरअसल इस शो में नवरात्रि का एपिसोड दर्शको के सामने पेश किया गया था। इसी एपिसोड के प्रसारण के बाद दया भाभी यानि दिशा वाकाणी की शो में वापसी तय हो गई है।
दया भाभी की वापसी से शो को मिली उम्मीद..
हालांकि अभी दिशा वाकाणी पूरी तरह से इस शो में नहीं लौटी है, लेकिन शो में जो उनकी झलक दिखाई गई है, उससे ये बात साफ हो गई है कि इस शो में दया बेन का किरदार तो दिशा ही निभाएंगी। गौरतलब है कि शो के मेकर्स और दिशा के पति के बीच जो मनमुटाव चल रहा था, अब वह खत्म हो चुका है। जी हां शो के मेकर्स ने दिशा को वापिस लाने का रास्ता ढूंढ लिया है। यही वजह है कि इतने समय के बाद अब शो में दया बेन की झलक दिखाई गई है।
बहरहाल शो में दया बेन की वापसी से हर कोई बेहद खुश है। खास करके इस शो के फैंस सच में बेहद खुश है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस शो की टीआरपी पर भी इसका काफी अच्छा असर दिखाई दिया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अब ये शो टॉप पांच की लिस्ट में पहुँच चुका है। ऐसे में जब दया भाभी की वापसी पूरी तरह से इस शो में होगी, तब दर्शको की क्या प्रतिक्रिया होगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। अगर खबरों की माने तो नया साल शुरू होने से पहले शो में दिशा को वापिस लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो आपको शो देखने के बाद ही पता चलेगा। दोस्तों क्या आप दया बेन की इस शो वापसी से खुश है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा।



