हमेशा यह कहा जाता है कि आम को खाने से करीब एक घंटे पहले पानी में भिगो देना चाहिए। जो एक तरह से हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कई लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सच में पानी में भीगे हुए आम खाने चाहिए या नहीं। दरअसल, बिना भिगोए आम खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है।
दूषित तत्व हो जाते है नष्ट
जानकारी के लिए बता दें कि आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखने से उसके दूषित तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे चेहरे पर मुंहासों की समस्या समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप इसे पानी में नहीं भिगोते हैं। तो आम का सेवन आपके पेट को गर्म कर सकता है। जिससे कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। तो जानिए आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है।
खास बात
वहीं, आम में फाइटिक एसिड नामक प्राकृतिक पदार्थ होता है। इसे पोषक तत्व विरोधी माना जाता है। फाइटिक एसिड आयरन, जिंक, कैल्शियम जैसे खनिजों के अवशोषण को रोकता है। इससे शरीर में खनिजों की कमी हो सकती है। इसलिए आप आम को खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। इससे फाइटिक एसिड को दूर किया जा सकता है।
सेहत को पहुंचाता है फायदा
जैसा कि आप जानते हैं कि आम में कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसे बिना धोए इसका सेवन करते हैं तो इससे होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा सिरदर्द, कब्ज और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। त्वचा, आंख और श्वसन तंत्र में जलन भी हो सकती है। इससे एलर्जी की समस्या और बढ़ जाएगी। इन समस्याओं से बचने के लिए आम को पानी में भिगोकर खाएं। जो एक तरह से फायदा भी पहंचाने का काम करेगा और सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।
