छुट्टियों में जाए इस वाटरफॉल का दीदार करने, पानी जमीन पर नहीं हवा में रहता है, जानियें

छुट्टियों में जाए इस वाटरफॉल का दीदार करने, पानी जमीन पर नहीं हवा में रहता है, जानियें

हमेशा हम देखते है कि प्रकृति प्रेमियों को झरने देखना बहुत पसंद होता है। ऊंचाई से गिरने वाले पानी की आवाज और उसकी सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। अक्सर ऐसा होता है कि आमतौर पर झरने में पानी गुरुत्वाकर्षण के कारण ऊपर से नीचे की ओर बहता है लेकिन क्या आपने ऐसा झरना देखा है जहां पानी ऊपर से नीचे नहीं बल्कि हवा में रहता है।

खास बात

जहां आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक जगह ऐसी भी है जहां विज्ञान का गुरुत्वाकर्षण का नियम लागू नहीं होता। यह दुर्लभ नजारा महाराष्ट्र के रंगा किले में देखने को मिलता है। यहां हवा इतनी तेज चलती है कि झरने से गिरता पानी जमीन पर गिरने की बजाय हवा में उड़ने लगता है।

हरियाली से घिरा है जलप्रपात

बता दें कि नानाघाट का यह जलप्रपात पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है। जिसकी खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता और नीचे से ऊपर की ओर बहते पानी को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। मानसून में इस झरने को देखने का मजा ही कुछ और होता है क्योंकि तब पानी का बहाव बहुत तेज होता है।

वाकई देखने लायक है नजारा

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रंगा का किला कोल्हापुर जिले की सीमा पर सह्याद्री पहाड़ी पर स्थित है। यहां कई जलप्रपात हैं, लेकिन यह जलप्रपात इतना खूबसूरत है कि एक बार यहां जाने के बाद वापस आने का मन नहीं करता। इसकी सुंदरता न केवल हमें मंत्रमुग्ध कर देती है, बल्कि हवा में तैरते पानी को देखकर देखने वाले दंग रह जाते हैं। वाकई यह नजारा देखने लायक बनता है। क्योंकि यह जगह देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से करीब 120 किमी दूर है और यहां कोई भी जा सकता है।

Summary
छुट्टियों में जाए इस वाटरफॉल का दीदार करने, पानी जमीन पर नहीं हवा में रहता है, जानियें
Article Name
छुट्टियों में जाए इस वाटरफॉल का दीदार करने, पानी जमीन पर नहीं हवा में रहता है, जानियें
Description
हमेशा हम देखते है कि प्रकृति प्रेमियों को झरने देखना बहुत पसंद होता है। ऊंचाई से गिरने वाले पानी की आवाज और उसकी सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER