मशहूर टेक ब्रांड कंपनी LG बहुत जल्द भारत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का नाम है LG Wing, जिसकी खास बात यह है कि, इसकी स्क्रीन को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता हैं और जैसे ही आप इस स्क्रीन को घुमाएंगे, आपको नीचे एक चौकोर डिस्प्ले दिखाई पड़ेगा। LG Wing फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और आधिकारिक निमंत्रण भी भेजा जा रहा है।
इस दिन हो सकता है भारत में लांच
वहींं, LG कंपनी ने दक्षिण कोरिया में पिछले महीने अपना बेहद खास फोन लॉन्च किया और 28 अक्टूबर को भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि फोन को पूरी तरह से नए डिजाइन के साथ देखा जा सकता है और ऐसा स्मार्टफोन आपने भारत में इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। LG Wing के खास फीचर्स यह है कि स्मार्टफोन दो स्क्रीन के साथ है, जिसमें से एक को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।
फोन की दूसरी स्क्रीन है उपयोगी
ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगर आप स्क्रीन को रोटेट नहीं करते हैं तो मेन स्क्रीन को अन्य सामान्य फोन की तरह प्रयोग किया जा सकता है और यह अन्य स्मार्टफोन की तरह ही दिखेगा। वहीं, फोन में दो स्क्रीन होने से इस स्मार्टफोन की मोटाई बढ़ जाएगी। हालाँकि, इसकी दूसरी स्क्रीन बहुत उपयोगी है।
फोन में है इतने इंच का डिस्प्ले
260 ग्राम LG Wing स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का क्वाड पी-ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 20.5: 9 का आस्पेक्ट रेशियो है। मेन डिस्प्ले के नीचे दूसरा डिस्प्ले 3.9 इंच का जी-ओएलईडी पैनल डिस्प्ले है। इसमें फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 1.15: 1 है। मेन स्क्रीन को एक विशेष तरह से प्रयोग करके घुमाया जा सकता है और दूसरी स्क्रीन को एक वर्ग के रूप में देखा जा सकता है।




