ओप्पो a15 अब आपके लिए बाजार में आ गया है । ग्राहक इस फोन को अब amazon app से भी खरीद सकते हैं। साथ ही इसे ऑफलाइन खरीदने के लिए ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जा चुका है । भारत में यह फोन पिछले हफ्ते ही लांच किया गया था ।
भारत में ओप्पो a15 की कीमत
भारत में ओप्पो a15 की कीमत सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट की ₹12990 है लेकिन आप इसे amazon.app से सिर्फ ₹10990 में खरीद सकते हैं । ग्राहकों के लिए इसे दो कलर में उपलब्ध कराया गया है एक डायनेमिक ब्लू और दूसरा मिस्ट्री ब्लू कलर ।
ओप्पो a15 का कैमरा
जैसा कि हम सभी जानते है की ओप्पो का कैमरा बहुत ही अच्छा होता है । सेल्फी पसंदीदा लोगो को कंपनी ने इस बार भी निराश नहीं किया है ।फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मौजूद है ।
यह खाश ऑफर भी उपलब्ध है
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के और ऑफर्स रखती हैं । बात करें अगर ओप्पो A15 की तो ऐमेजॉन पर ICICI बैंक, सिटी बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का फायदा मिलेगा ।
अन्य खासियत फोन की
ओप्पो A15 डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है । यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है । फोन की स्क्रीन 16.55 सेंटीमीटर यानी कि 6.52 इंच HD+ (720×1,600 )पिक्सेल डिस्प्ले दिया गया है । वैसे तो इस फोन की इंटरनल मेमोरी 32GB है पर कार्ड की मदद से हम इसको 256GB तक बढ़ा सकते हैं ।
किसी भी स्मार्टफोन में सबसे अहम उसकी बैटरी लाइफ होती है और इस ओप्पो फोन की बैटरी लाइफ बहुत ही अच्छी है । ओप्पो A15 की बैटरी 4230mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है ।
इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है ।
अगर आप अभी कोई नया फोन लेना चाहते है तो यह कम बजट का फोन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो गुणवत्ता के साथ-साथ आपकी जेब का भी पूरा ख्याल रखेगा ।