वैसे तो बड़े बड़े सेलिब्रिटी और फ़िल्मी कलाकार केवल तभी दुखी होते है, जब किसी महान हस्ती का निधन होता है। मगर आज जिसके बारे में हम बात करने जा रहे है, वह न तो कलाकार था और न ही कोई बड़ा सेलिब्रिटी था। फिर भी साउथ इंडस्ट्री के लोग इसके निधन पर अफ़सोस व्यक्त कर रहे है। बता दे कि सुजीत की मौत के बाद साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा श्रद्धांजलि दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सुजीत कौन था। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुजीत एक छोटा सा बच्चा था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा।
सुजीत की मौत के बाद दुखी है साउथ इंडस्ट्री..
दरअसल सुजीत नाम का दो साल का बच्चा अपने घर के पीछे खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह सत्तर फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। हालांकि रेस्क्यू टीम ने इस बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन अफ़सोस कि वह उसे बचा नहीं पाएं। गौरतलब है कि यह घटना तमिलनाडु की है। जाहिर सी बात है कि जब कोई बच्चा बोरवेल में गिरता है तो उसका बच पाना मुश्किल ही होता है। यदि उस बच्चे को समय रहते बाहर न निकाला जाएँ तो उसकी जान जाना लाजिमी है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि इस दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है जहाँ बच्चे की मौत बोरवेल में गिरने की वजह से होती है।
Dear little one … we are sorry 😢 !!! #RIPSujith
— soundarya rajnikanth (@soundaryaarajni) October 29, 2019
Very sad to know this. #RIPSujith the young boy who deserved to live for long. May this be the last such incident in our country please 🙏🙏🙏 https://t.co/OmYr8QvNAD
— G Dhananjeyan (@Dhananjayang) October 29, 2019
My Deepest Condolences to the innocent soul Sujith who passed away.
Slap a heavy fine & make sure these incidents aren't repeated again….#RIPSujith #MartyrSujith
— Vishal (@VishalKOfficial) October 29, 2019
ऐसे में हम न तो बच्चे को दोषी कह सकते है, न उसके माता पिता को और न ही सरकार को। वो इसलिए क्यूकि अगर हम इनमे से किसी एक को भी दोषी कहते है, तो वह दोषी व्यक्ति किसी दूसरे पर ही इल्जाम लगाएगा। फ़िलहाल तो सुजीत की मौत के बाद साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने ट्विटर के द्वारा इस बच्चे के लिए ट्वीट किए है। मगर फिर भी इन सबसे वह बच्चा तो अब वापिस नहीं आएगा।


