इन दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग चल रही है। जहां इस दौरान पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यह ठान लिया है कि वह चोट को उनका मनोबल गिराने नहीं देंगी। वहीं, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लिखा कि, “जहां तक मुझे याद है, मैं बिना रुके काम कर रही थी। इसलिए, छह सप्ताह के लिए शूटिंग से बाहर रहने का विचार मेरे लिए बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं बेकार नहीं बैठूंगी। वहीं कहती है कि मुझे पता है कि मैं एक बाधा को काम करने से रोकने नहीं दूंगी।”
शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात
“किसी भी चीज को आपको हतोत्साहित न करने दें। अपने लक्ष्यों पर काम करने के लिए खुद को तैयार करें, और फिर जादू देखें!” बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ओरिसन स्वेट मार्डेन के एक उद्धरण के साथ खुद को योग करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह लिखती है कि, “जब हम साहसपूर्वक बाधाओं से लड़ने का मन बनाते है तो अधिकांश बाधाएं दूर हो जाती हैं।”
ये अभिनेता भी जल्द आएंगे नजर
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब-सीरीज में शिल्पा की शुरुआत है। जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बहुत जल्द नजर आने वाले हैं।