सिंगर बी प्राक और उनकी पत्नी ने खोया नवजात, इंस्टाग्राम पर साझा किया बच्चा खोने का दर्द

सिंगर बी प्राक और उनकी पत्नी ने खोया नवजात, इंस्टाग्राम पर साझा किया बच्चा खोने का दर्द

लोगो तक अपनी आवाज दिलों तक पहुंचाने वाले मशहूर सिंगर बी प्राक के गाने किसको पसंद नहीं आते। क्योंकि इनकी आवाज ही इतनी सुरीली है। जहां इनके गाने लोगो के दिलो तक को छू जाते है। जहां इस समय सिंगर बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्च्न पर दुखों का पहा़ड़ टूट गया है।

कुछ महीनें पहले शेयर की तस्वीरें

बता दें कि कुछ महीने पहले ही बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके अपने दूसरे बच्चे के दुनिया में आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। जहां वह और उनकी पत्नी मीरा बच्चन दूसरी बार माता-पिता बनने वाले थे लेकिन जन्म के दौरान ही बी-प्राक के नवजात बच्चे का निधन हो गया। जिस बात का खुलासा बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। जानकारी के लिए बता दें कि सिंगर बी प्राक ने 15 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम पर रिटन नोट लिख कर अपने नवजात बच्चे को खोने का दर्द बयां किया।

कहीं ये बात

वहीं, बी प्राक के इस नोट में लिखते है कि, ‘बहुत ही गहरे दर्द के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि हमारे न्यू बॉर्न बेबी का जन्म के दौरान निधन हो गया। एक माता-पिता के तौर पर हम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहे हैं लेकिन हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ्स का अंतिम घड़ी तक उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करना चाहते हैं’। हम इस क्षति से पूरी तरह से बिखर गए हैं और अपने ये गुजारिश कर रहे हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमें प्राइवेसी दें।

इन्होंने कही ये बात

बी प्राक की इस पोस्ट पर टीवी और बॉलीवुड सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों में अपना शोक जाहिर किया। करण जौहर ने लिखा, ‘मेरे विचार और दुआएं आप दोनों के साथ हैं’। नेहा धूपिया ने लिखा, ‘यह खबर दिल तोड़ देने वाली है। मेरी दुआएं प्रेयर आप दोनों और परिवार के साथ हैं’। पंजाबी स्टार एमी विर्क ने भी बी-प्राक द्वारा शेयर की गई इस खबर पर अपना दुःख जाहिर करते हुए लिखा, ‘वाहे गुरु पूरे परिवार पर महर करे’। इसके अलावा और भी सिंगर और सितारों ने सिंगर को इस घड़ी में इनकी हिम्मत बनाई।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER