अगर हम बात करें घर की तो हर महिला के लिए किचन का काम करना सबसे बड़ा टास्क होता है। जहां रोज सुबह उठकर सबके लिए नाश्ता बनाना फिर लंच की तैयारी और किचन की साफ सफाई करना ये घर की महिलाओं का काम होता है। ऐसे में महिलाये अपने लिए ज्यादा समय ही नहीं निकाल पाती है। जहां आप ऐसे में चीज फिंगर्स बनवा सकते है। जहां चीज फिंगर्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
घर वालें करते है डिमांड
जहां कई बार तो ऐसा होता है कि लंच के बाद घर वाले और बच्चे स्नेक्स के लिए कहने लगते है। जहां ऐसे में कुछ न कुछ बनाना पढता है। तो ऐसे में महिलाये जल्दी से बनने वाले स्नेक्स के बारे में दिमाग में सोचती है। तो ऐसे में हम बात करने जा रहे है चीज फिंगर्स बनाने की सरल रेसिपी के बारे में। आइये जानते है इसके बारें में।
सामग्री
- 200 ग्राम मोजरेला चीज
- 3 बड़ी चम्मच मेदा,
- 3 बड़ा चम्मच कोरफलोर
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कोरेगेनो
- चिली फ्लेक्स
- ब्रेडक्रम्ब्स
- तेल
बनाने की विधि –
सबसे पहले चीज फिंगर्स बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बॉल में मेदा, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर, हर्ब्स और चुटकी भर नमक व पानी डालकर एक घोल बना ले। फिर इसके बाद अब मोजरेला चीज को लंबाकाट ले और इसमें मेदा मिलाकर इन्हे अच्छे से कोट कर ले। अब एक प्लेट में ब्रेडक्रम्ब्स डालकर रख ले और दूसरी तरह कढ़ाही में तेल गर्म कर ले।
कुरकुरा होने तक करें फ्राई
अब मोजरेला स्टिक्स को पहले घोल में डुबाये और फिर ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छे से रोल करे। तेल गर्म हो जाये तो उसमे इन स्टिक्स को डालकर कुरकुरा होने तक फ्राई करे। मोजरेला स्टिक्स या चीज फिंगर्स बनकर तैयार है। इसे सॉस के साथ सर्व करे। जिसका एक अलग ही स्वाद आएगा।