शारजाह में आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंचने का लगाएंगे जोर

शारजाह में आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंचने का लगाएंगे जोर

टी-20 वर्ल्ड कप में आज 25 वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच शारजाह में होगा। जहां दोनों टीमें शारजाह में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी। बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम की अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद कायम रहेगी। वहीं, अगर जो हारती है तो उसकी चुनौती लगभग खत्म हो जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा रहा है भारी

वहीं, दोनों टीमों की बात की जाए तो दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं जिनमें एक जीता और एक हारा है। वहीं, इस सबको देखते हुए आज का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच एक मैच रहा टाई

जहां श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 16 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका 10 मुकाबले जीत हासिल कर चुकी है। जिसमें से श्रीलंका सिर्फ मैच पांच मैच जीत सकी है। जिसमें से दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा। जिसे साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था। तो आज के मुकाबलों के बारे में बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है।

अब तक दोनों टीमों में हो चुके है तीन मुकाबले

आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें प्रोटियाज टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 मैच जीते है। जबकि एक मुकाबले में श्रीलंका जीता है। देखा जाए तो दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मुकाबलों में भी श्रीलंका पर भारी पड़ा है।

ये खिलाड़ी दिखा सकते है बेहतरीन प्रदर्शन

वहीं, आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करम, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्किया और कासिगो रबाडा पर खास नजर रहेगी। वहीं, श्रीलंका की बात की जाए तो इनमें कुशल परेरा, भानुका राजपक्षा, वानेंदु हसरंगा, दासुन शनाका और अविष्का फर्नांडो का बेहतरीन प्रदर्शन दिख सकता है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER