भारतीय टीम के बीच अभी पिछले सप्ताह खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान से भी निराशाजनक हार हाथ लगी थी। तो वहीं, रविवार के दिन एक बार फिर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। जहां तक कई फैन्स तो सोशल मीडिया के द्वारा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों पर भिन्न-भिन्न प्रकार के कमेंट कर रहें हैं।
सेमीफाइनल में पहुंचने की राह हो गई मुश्कल
आपको बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को करीब 8 विकेट से हरा दिया। जहां यह मुकाबला हारने के बाद से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस
हालांकि, जब टॉस हुआ तो इंंडियन टीम पहले टॉस हार गई और न्यूजीलैंड पहले बॉलिंग करने के साथ इंडियन टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो वह मैच के शुरूआत से ही दवाब मे नजर आ रही थी। जिस कारण से एक के बाद एक विकेट गिरते गए और 20 ओवर में करीब 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 111 रन पर ही सिमट गई।

14.3 ओवर में ही लक्ष्य को कर लिया प्राप्त
वहीं, दूसरी पारी में मैदान में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 111 रन के लक्ष्य को 14.3 ओवर में ही मात्र 2 विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक रन 49 बनाएं। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 33 रन ही बनाएं। दरअसल, इंडिया टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाएं।
खास बात
न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के हार जाने के बाद से देश में लोगो ने निराशा जाहिर की है। हालांकि, अब भी इंडिया टीम के पास तीन मैच बचे है। जहां तीन टीमों से मुकाबला होना है। जिनका मुकाबला कैसा रहेगा ये तो मैच देखने पर ही पता लगेगा।