साउथ अफ्रीका टीम को इंडियन टीम ने चटाई धूल, किया क्लीनस्वीप

भारत ने साउथ अफ्रीका टीम को टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में पारी और 202 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने मैच के चौथे दिन ही साउथ अफ्रीका की टीम टीम को हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश ( क्लीन स्वीप) किया है।

 

 

भारतीय टीम की पारी

भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। जिसमें रोहित शर्मा का शानदार टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक शामिल हैं। रोहित ने मात्र 255 गेंदों में 28 चौके और 6 छक्कों की मदद से 212 रन बनाए। जबकि उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। रहाणे ने 115 रन बनाए। अंजिक्य रहाणे के बल्ले से शतक बहुत समय बाद आया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट जॉर्ज लिंडे (4) ने लिए, कैगिसो रबाडा को तीन जबकि एनरिक नोर्टजे एवं डेन पीट को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका टीम की पहली पारी

भारतीय शेरो ने दक्षिण अफ्रीका टीम को पहली पारी में मात्र 162 रनों पर ढेर कर दिया। पारी में किसी भी बल्लेबाज ने कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाया। शिवाय जुबैर हमजा के, जिन्होंने 62 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका टीम के 8 बल्लेबाजों ने तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

पहली पारी में एक खास बात भी देखने को मिली कि, पहली पारी में आर अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिली। जिससे यह स्पष्ट होता है कि तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है।

साउथ अफ्रीका टीम को फॉलोआन खिलाया

बेहतरीन बढ़त के चलते भारतीय कप्तान ने साउथ अफ्रीका टीम को फॉलोऑन खिलाने को बुलाया । दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही और सिर्फ 133 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुवाती बल्लेबाज़ों ने सबसे ज्यादा निराश किया। उन्होंने तो मानो घुटने ही टेक दिए हो। पुछल्ले बल्लेबाजों के चलते साउथ अफ्रीका टीम किसी तरह तीसरे दिन टिकी रही। परंतु चौथे दिन मात्र 11 मिनट में ही वो भी चलते बने। और इसी के साथ ही विराट ब्रिगेड ने महाजीत का देश को तोहफा दे दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए थयूनिस डि ब्रूइन ने 30 और जॉर्ज लिंडे ने 27 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शहबाज नदीम और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।

भारत ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER