नेहा कक्कड़ को शगुन मिला आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से, क्या शादी की बाकी रस्में भी की जाएँगी पूरी

नेहा कक्कड़ को शगुन

बता दे कि इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में है। हालांकि ये सब एक मजाक से शुरू हुआ था, लेकिन अब ये मजाक इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हर किसी को ये सब सीरियस लगने लगा है। दरअसल बात ये है कि आने वाले एपिसोड में आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से नेहा कक्कड़ को शगुन दिया जाएगा और शगुन में उन्हें लाल चुनरी दी जाएगी। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि ये सब आपको एक फरवरी के एपिसोड में देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि पिछली बार उदित नारायण जी इस शो पर आएं थे और उन्होंने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी है।

नेहा कक्कड़ को शगुन

नेहा कक्कड़ को शगुन मिला आदित्य के परिवार की तरफ से.. 

तो वही अब कुमार सानु जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने तीस साल पूरे कर चुके है और उदित जी के काफी अच्छे दोस्त है, वह इस शो में शिरकत करेंगे। अगर खबरों की माने तो कुमार सानु ही नेहा कक्कड़ को आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से लाल चुनरी देंगे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा ये भी सुनने में आया है कि विशाल डडलानी शो के सेट पर मेहँदी की रस्म भी करवाएंगे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मजाक में ही सही, लेकिन नेहा की शादी की रस्मों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

https://www.instagram.com/p/B7NkFcVnIUM/

https://www.instagram.com/p/B79-yfLgtPF/

https://www.instagram.com/p/B7-4QTiB3jX/

https://www.instagram.com/p/B4s33asJ4Jl/

फ़िलहाल तो इन दोनों की शादी के लिए चौदह फरवरी की तारीख पक्की की गई है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या ये मजाक तब तक खत्म हो जाएगा या फिर ये सच में हकीकत में बदल जाएगा। अब यूँ तो नेहा कक्क्ड़ को शगुन मिल चुका है और वह इस शगुन को स्वीकार भी कर चुकी है, लेकिन फिर भी नेहा इस रिश्ते को लेकर जरा भी सीरियस नहीं है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि आदित्य नारायण को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। वैसे दोस्तों आपको नेहा और आदित्य की जोड़ी कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
नेहा कक्कड़ को शगुन मिला आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से, क्या शादी की बाकी रस्में भी की जाएँगी पूरी  Youth Express
Article Name
नेहा कक्कड़ को शगुन मिला आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से, क्या शादी की बाकी रस्में भी की जाएँगी पूरी Youth Express
Description
बता दे कि इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में है। हालांकि ये सब एक मजाक से शुरू हुआ था, लेकिन अब ये मजाक इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हर किसी को ये सब सीरियस लगने लगा है। दरअसल बात ये है कि आने वाले एपिसोड में आदित्य नारायण के परिवार की तरफ से नेहा कक्कड़ को शगुन दिया जाएगा और शगुन में उन्हें लाल चुनरी दी जाएगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER