पंजाबी गायक गुरदास मान के घर में इन दिनों खूब रौनक सजी हुई है। वो इसलिए क्यूकि उनके बेटे की शादी पक्की हो चुकी है और हाल फ़िलहाल उनके घर में शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। वैसे गुरदास मान का बेटा कौन है और गुरदास मान की बहु कौन है, ये भी हम आपको जरूर बताएंगे। सबसे पहले हम उस एक्ट्रेस की बात करते है, जिससे मान साहब का बेटा शादी करने वाला है। बता दे कि यह कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करू में काम कर चुकी है और पूर्व फेमिना मिस इंडिया भी रह चुकी है। इनका नाम सिमरन कौर मुंडी है। जो इकतीस जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली है।
गुरदास मान की बहु बनेगी यह एक्ट्रेस..
अब अगर हम गुरदास मान के बेटे की बात करे तो उनके बेटे का नाम गुरीक मान है। जो बहुत ही जल्द अपनी सिमरन के साथ सात फेरे लेने वाले है। गौरतलब है कि सिमरन कौर की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने भी शिरकत की थी। वही अगर खबरों की माने तो आनंद कारज का सारा कार्यक्रम शुक्रवार को पटियाला में किया जाएगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सिमरन और गुरीक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। तो ऐसे में अब कई सालों के रिलेशन के बाद इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
इसके इलावा गुरीक पिछले कई सालों से मुंबई में ही रह रहे है और वह अपने पिता गुरदास मान के गीत पंजाब में भी नजर आ चुके है। हालांकि गुरिकेक को अब तक वो पहचान नहीं मिल पाई है, जो उनके पिता को मिली है। फ़िलहाल आप गुरदास मान की बहु और बेटे की कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको यह जोड़ी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



