आपने कई बार देखा और सुना होगा कि जब अलग अलग इंडस्ट्री के दो प्रसिद्ध लोग एक दूसरे के साथ जुड़ते है, तो कमाल की जोड़ी बनती है। जैसे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये दोनों ही अपने अलग अलग क्षेत्र में माहिर है। मगर इन दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है। बता दे कि इस टीवी एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आज कल किसी खास व्यक्ति को डेट कर रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि वह शख्स एक्टर कम लेकिन सिंगर ज्यादा है। यहाँ तक उस शख्स ने अपने करियर की शुरुआत ही सिंगिंग से की थी।
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार इस प्रसिद्ध सिंगर को कर रही डेट..
गौरतलब है कि हम यहाँ जिस प्रसिद्ध सिंगर की बात कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि राहुल वैद्य है। दरअसल इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए देखा गया है। इसके इलावा ये दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम भी कर चुके है। शायद तभी इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। हालांकि ये दोनों शुरुआत में तो एक दूसरे से नार्मल फ्रेंड की तरह ही मिले थे, लेकिन फिर बाद में दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा। जिसके चलते अब ये दोनों रिलेशनशिप में है और एक दूसरे को डेट कर रहे है।
https://www.instagram.com/p/B75k7ncBwjP/
https://www.instagram.com/p/B4xIqkKhaD3/
https://www.instagram.com/p/B2vkxjAHsTA/
https://www.instagram.com/p/Bs5I0-bFyJ0/
https://www.instagram.com/p/B4tqY7wBeg5/
बता दे कि इनकी कई खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है। जिनकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। अब यूँ तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की है, लेकिन वो कहते है न कि अफवाह ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकती। इसलिए हम उम्मीद करते है कि ये दोनों भी जल्दी ही अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कबूल कर लेंगे। फ़िलहाल तो टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार अपने बॉयफ्रेंड कम फ्रेंड के साथ काफी खुश है।


