हम अपनी त्वचा को निखार देने के लिए घरेलू नुस्खे से लेकर बाज़ार में मिलने वाले हाई क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल में अक्सर उलझे हुए होते हैं। और जहां बाज़ार में मिलने वाले स्किन प्रोडक्ट्स की बात आती है वहां हमें कई प्रोडक्ट्स में से अपनी त्वचा के हिसाब से किसी बेस्ट को चुनना पड़ता है। इन प्रोडक्ट्स में सेरेम और मॉइश्चराइजर का नाम भी शामिल है। अब इन दोनों का काम क्या है, ये हमारी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं और इनके बीच का अंतर क्या है इन सवालों के जवाब आज हम लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं उपर्युक्त सवालों के जवाब।
पहले तो अपको बता दें कि सेरेम और मॉइश्चराइजर दोनों का ही काम स्किन को हाइड्रेट करना होता है। वहीं, अगर सिर्फ हम सेरेम की बात करें तो यह बहुत लाभकारी होता है और इसका लाइटवेट स्किन को डैमेज होने से बचाता है। यह स्किन की हर तरह की परेशानियों से बचाने में मददगार है। जैसे कि, इसको इस्तेमाल करने से पिंपल, झुर्रियों और स्किन पिग्मेंटेशन से हमारी त्वचा महफूज़ हो जाती है। साथ ही हमारी त्वचा में मौजूद डैमैजेज़ को भी रिपेयर करता है और स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी काम आता है।
मॉइश्चराइजर का काम
यह लोशन या क्रीम के तरह होता है जो कि स्किन हाइड्रेशन में काम आता है। इसे लगाने से स्किन को फटने से बचाया जा सकता है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है। जिससे पिंपल के आने के चांसेज शून्य हो जाते हैं। स्किन केयर में मॉइश्चराइजर का नाम सब से पहले आता है। इसीलिए मेकअप लगाने से पहले भी इसे लगाने की सलाह दी जाती है।
मॉइश्चराइजर और सेरेम के बीच का अंतर, जानिए
स्किन को साफ करने के लिए हम सेरेम का यूज कर सकते हैं। वहीं अगर हम सेरेम के जगह मॉइश्चराइजर लगाते हैं तो उसे दस मिनट के लिए पहले फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें उसके बाद उसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें, इससे अपको ताज़गी भी महसूस होगी और आपकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
