विरुष्का के घर एक नन्हें मेहमान की आने की ख़बर, सोशल मीडिया पर दौड़ी खुशी की लहर

विरुष्का के घर

विरुष्का के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है जिसे अनुष्का शर्मा ने खुद शेयर किया है। जी हां, विरुष्का के घर एक नया मेहमान आने वाला है। अपको बता दें करीना कपूर के बाद अब अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेगनेंट होने की बात सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में दोनों किसी दरवाज़े के किनारे खड़े हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खुशी की लहर के तरह वायरल होते नज़र आ रही है।

2021 जनवरी में विरुष्का के घर सुनाई देंगी बच्चे की खिलकरियां

इस फोटो को शेयर करने के साथ मां बनने की खुशी जताते हुए अनुष्का ने बताया है कि उनके घर में नन्हा मेहमान कब आएगा। 2021 जनवरी में विरुष्का के घर एक नन्हा मेहमान जन्म लेगा। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ इन्होंने लिखा है कि, ‘और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है’।

विराट और अनुष्का की जोड़ी के फैंस के बीच इस दौरान खुशी की लहर दौडती नज़र आ रही है। ट्विटर पर लोग इन्हें बधाइयां दे रहे हैं। विरुष्का को बधाई देने के लिए ट्वीट्स की बौछार हो रही है। आलम यह है कि अनुष्का शर्मा का नाम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

सेलेब्स ने भी दी मुबारकबाद

फैंस के साथ साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ख़बर से काफी खुश नज़र आ रहे हैं। कई सेलेब्स ने अनुष्का को जल्द मां बनने की बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर सब से पहले बधाई देने वाले सेलेब्रिटी वरुण धवन थे, जिन्होंने अनुष्का के साथ फिल्म ‘सुई धागे’ में काम किया है। कोयेल राहुल ने भी विराट और अनुष्का को मुबारकबाद दी है। इसके साथ साथ आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने इन्हें बधाई दी है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER