टेलीवीजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐस धारावाहिक है जिसे छोट से लेकर बड़े तक इसको देखते है। क्योंकि यह सीरीयल छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा आए दिन किसी न किसी कारणों में हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। बता दें कि बीते काफी दिनों से सीरीयल के मेकर्स अपने दर्शकों को खुश करने के लिए अनेक-अनेक प्रकार के चीजें कर रहे है।
खास बात
हालांकि, कुछ समय पहले ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ‘दयाबेन’ की वापसी पर कंफर्म कर दिया था। वहीं, अब शो का मनोरंजन करने वाले किरदार ‘पोपटलाल की शादी के बारे में कुछ जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार पोपटलाल की मॉडर्न दुल्हनिया का रोल कौन निभाएगी इसके बारे में भी अब पता लगने लगा है।
काफी समस से है पोपटलाल परेशान
दरअसल, धारावाहिक तारक मेहता के उल्टा चश्मा में पोपटलाल काफी समय से शादी के लिए परेशान दिख रहे है। कई बार तो बात बनते- बनते भी नहीं बन पा रही है। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने पोपटलाल की दुल्हनिया को आखिरकार खोज ही लिया है। ये मॉडर्न दुल्हनिया की एंट्री जल्द शों में होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि पोपटलाल की दुल्हनिया बन कर आएंगी एक्ट्रेस खुशबू पटेल जो फैंस को बहुत जल्द दीवाना बनाने वाली है।
जल्द आने वाली है खुशबू पट
वहीं, बहुत जल्द शो में खुशबू पटेल की एंट्री होने वाली है। खुशबू ने अपने पहले एपिसोड की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। जहां वह एक फोटो में वो बाबूजी के साथ दिखाई दे रही है और दूसरी फोटो उन्होंने पोपटलाल के साथ साझा की है।