सब टीवी के मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी लबें समय से इस धारावाहिक में नजर नहीं आ रही है। पिछले कई दिनों से यह खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं कि अभिनेत्री दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कमबैक कर सकती हैं, लेकिन इन सब खबरों को नकारते हुए यह खबर सामने आई है कि अब इस धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन नहीं नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/p/BjeF9TLg_q_/?utm_source=ig_web_copy_link
साल 2008 से सब टीवी पर अबतक धूम मचाने वाले धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना पहले था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वाले दर्शकों की संख्या कम नहीं हुई है लेकिन हो सकता है कि अब इस धारावाहिक से कुछ दर्शक अलविदा जरूर ले सकते हैं। यह सब हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दया बेन का दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी इस सीजन में अब नहीं नजर आएंगी। दरअसल, अभिनेत्री दिशा वकानी 2017 से ही मेटरनिटी लीव पर थी और उन्होंने अभी तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस शूट पर नहीं आई हैं।
पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता ने अभिनेत्री दिशा वकानी को यह नोटिस भेजी थी कि वह जल्द से जल्द शो को वापस ज्वाइन करें अगर वह नहीं करती हैं तो उन्हें परमानेंटली शो से बर्खास्त कर दिया जाएगा। जारी की गई नोटिस के हिसाब से देखा जाए तो अभिनेत्री दिशा वकानी शो में वापस नहीं आई है। इसके चलते शो निर्माता कुछ गुस्से में नजर आ रहे हैं।
इसीलिए निर्माताओं ने यह फैसला लिया है कि अब वह दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी की जगह दूसरी कोई अभिनेत्री को उनकी जगह पर लाएंगे। अभिनेत्री दिशा वकानी की जगह दूसरी किसी अभिनेत्री को लाने के लिए निर्माताओं ने ऑडिशंस भी शुरू कर दिए हैं और जल्द ही इस धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की जगह कोई और अभिनेत्री नजर आ सकती हैं। धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमारे पास नए डेब्यू की तलाश करने के लिए बहुत कम टाइम हैं क्योंकि कोई भी शो से बड़ा नहीं होता। साथ ही असित कुमार मोदी ने कहा कि शो की कई एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव लेती हैं लेकिन वक्त से शो में वापस लौट आती हैं, अब टीम और इंतजार नहीं कर सकती।
https://www.instagram.com/p/BjPaOeoAPL1/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके अलावा शो के निर्माता निर्देशक असित कुमार मोदी ने आगे कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा दया बेन के बिना एक दम अधूरा है। अब शो के लिए एक नए चेहरे को खोजने में बहुत मुश्किल होता है। एक रात में शो के लिए एक्टर या एक्टॅेस नहीं मिल जाती। इसके अलावा असित कुमार मोदी ने बताया कि वो किस तरह से कैरेक्टर के ऑडिशन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। हर दिन कोई रोल से अगल आता है। फिलहाल अभी कुछ भी पूरी तरह से तय नहीं हो पाया है कि कौन इस रोल को निभाने वाला है, लेकिन इतना साफ है कि शो चलते रहना चाहिए।