इस समय रिलायंस Jio जियो ने बाजार में अपना नया वायरलेस गेमिंग रिमोट को लॉन्च कर दिया है। जहां अब Jio ने वीडियो गेम की दुनिया में भी आखिरकार कदम रख दिया है। बता दें कि यह गेमिंग कंसोल के साथ आने वाले एक रिमोट जैसा है। वहीं, यह Jio गेम कंट्रोल एंड्रॉइड टैबलेट, एंड्रॉइड टीवी और सेट-टॉप बॉक्स समेत ढेर सारे डिवाइसेस के साथ आराम से जोड़ा जा सकता है। जहां रिलायंस कंपनी यह कहती है कि इस रिमोट को बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए इसे जियो सेट-टॉप बॉक्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
8 घंटे का दिया गया बैकअप
जानकारी के अनुसार जियो गेम कंट्रोलर में हैप्टिक कंट्रोल के साथ 8 घंटे की बैटरी बैकट दिया गया है। जो आता है छोटा यूएसबी टाइप बी पोर्ट चर्जिग के साथ। बाकि यह वायरलेस आता है मैट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ। जिसका वजन सिर्फ 200 ग्राम का है। हालांकि, रिमोट में ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी और 20 से भी ज्यादा बटन शामिल किए है।
फीचर्स
वहीं, Jio गेम कंट्रोलर आता है दो वाइब्रेशन फीडबैक मोटर्स और दो प्रेशर पॉइंट ट्रिगर्स और एक 8-डायरेक्शन एरो बटन के साथ। वहीं, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए इसमें वायरलेस गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। जिसके जरिए आप 10 मीटर तक की दूरी से आराम तरह से गेम खेल सकते हैं।
ये रखी गई है कीमत
अगर कीमत की बात करें तो रिलायंस जियो के ‘गेम कंट्रोलर’ की कीमत 3 हजार 499 रुपये रखी है। जहां इस Jio रिमोट वायरलेस के साथ EMI का विकल्प भी दिया गया है। जिसके द्वार आप इस रिमोट को 164.71 रुपये महीने पर इसे ले सकते हैं। बाकि यह रिमोट केवल एक ही कलर मैट ब्लैक में दिया गया है।