जानियें चर्चित धारावाहिक तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता की लाइफस्टाइल

जानियें चर्चित धारावाहिक तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता की लाइफस्टाइल

टेलीवीजन में पिछले 12 सालों से दर्शकों को हंसाने वाला धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सब टीवी पर प्रसारित होता चला आ रहा है। इस धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई 2008 से हुई थी, तब से अब तक ये आज भी दर्शकों का पसंदीदा सीरीयल बना हुआ है। इस शो ने करीब 3 हजार से भी ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं, लेकिन फिर भी शो की पॉपुलैरिटी बरकरार बनी हुई है। इस सीरियल के सभी किरदरों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

परफॉर्मिंग आर्टस में मास्टर्स की है नेहा

हाल ही में सीरियल का अहम किरदार निभा रहीं नेहा मेहता को रिप्लेस कर सुनैना फौजदार अंजली भाभी का किरदार निभा रही हैं। आपको  ज्ञात करा दे कि नेहा मेहता पिछले करीब 12 सालों से ये भूमिका निभा रही थीं। गुजरात निवासी नेहा मेहता ने परफॉर्मिंग आर्ट्स में मास्टर्स किया है। साथ ही, उन्होंने ड्रामा में डिप्लोमा डिग्री भी हासिल कर रखी है। यही कारण है कि नेहा को शुरू से ही थिएटर से लगाव और जुड़ाव रहा है। इसके साथ ही वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग भी ली हुई है।

जानियें चर्चित धारावाहिक तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता की लाइफस्टाइल

पिता ने कही थी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने की बात

तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा के पिता एक जाने-माने लेखक हैं और उन्होंने ही नेहा को एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए कहा था। साल 2 हजार में नेहा को स्टार हंट-मल्टी टैलेंट शो के ऑडिशन से चुना गया था। इसके बाद वह मुंबई आ गईं और एक्टिंग का सफर शुरू किया। मुंबई में नेहा ने एक-दो साल कई छोटे-मोटे गुजराती सीरियल्स में काम किया। इसी दौरान 2008 में उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में अंजली भाभी का रोल मिला। इस शो में काम करने के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में पीछे मुड़कर  तक नहीं देखा।

खास बात

आपको बता दें कि तारक मेहता सीरियल के लिए नेहा को प्रतिदिन के हिसाब से करीब 25 हजार रुपये मिलते थे। इन दिनों छोटे पर्दे पर उनके रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं।

Summary
जानियें चर्चित धारावाहिक तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता की लाइफस्टाइल
Article Name
जानियें चर्चित धारावाहिक तारक मेहता में अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता की लाइफस्टाइल
Description
टेलीवीजन में पिछले 12 सालों से दर्शकों को हंसाने वाला धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सब टीवी पर प्रसारित होता चला आ रहा है। इस धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई 2008 से हुई थी, तब से अब तक ये आज भी दर्शकों का पसंदीदा सीरीयल बना हुआ है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER