फॉर्म में वापस लौट आई महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज दिनेश कार्तिक की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दिनेश कार्तिक अभी तक अपने बल्ले से विशेष प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। और कप्तानी में भी इनको आलोचकों का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ पिछले मुकाबले में धोनी की सेना ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में अब दोनों टीम अपने अंक को सुधार कर प्वाइंट टेबल में टॉप 4 में आने का प्रयास करेंगे। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।
https://twitter.com/IPL/status/1313728261982171137?s=19
फॉर्म में वापस लौट आई है धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीन हार के बाद फार्म में वापस लौट रही है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले को जीतकर शानदार शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा । जिसके चलते सीएसके और धौनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, धौनी ने अपने बयान में कहा था कि लीग कुछ मैच से तय नहीं हो जाता और हम हर मैच जीत नहीं सकते।
ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन भी फॉर्म में वापस लौट आए हैं
हालांकि धोनी ने अपने टीम पर भरोसा बनाए रखा और लगातर आलोचना सह रहे शेन वॉटसन ने पिछ्ले मैच में सभी को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया। आपको बता दें की शेन वॉटसन ने पिछले मैच में 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस के बीच रिकॉर्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सीएसके एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई है।
टीमें :
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुर्रन, एन जगदीसन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।
कोलकाता नाइटराइडर्स :
दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, नितिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नरेन, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान।
